जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लेह-लद्दाख में भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 5.5 रही तीव्रता; जानें ताजा अपडेट

लेह में गुरुवार सुबह 6:05 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. धरती की टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच बढ़ते दबाव और अचानक ऊर्जा निकलने से भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

लेह-लद्दाख में भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 5.5 रही तीव्रता; जानें ताजा अपडेट
Representative Image Via Canva
Advertisement

Earthquake: लद्दाख के लेह में गुरुवार सुबह उस समय लोगों में हलचल मच गई, जब धरती अचानक कांपने लगी. सुबह करीब 6:05 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है. हालाँकि प्रशासन की टीम लगातार उन इलाक़ों में गश्त कर रही है. जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 

भूकंप आखिर आता क्यों है?

धरती की ऊपरी परत कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स में बंटी हुई है. ये प्लेट्स लगातार धीमी गति से खिसकती रहती हैं. जहां दो प्लेट्स एक-दूसरे के करीब आती हैं या टकराती हैं, वहां जमीन के भीतर दबाव बढ़ सकता है. जब यह दबाव अचानक रिलीज होता है, तो धरती के अंदर जमा ऊर्जा तरंगों के रूप में बाहर निकलती है. इसी वजह से जमीन हिलने लगती है और भूकंप महसूस होता है.

Advertisement

भूकंप की ताकत कैसे मापी जाती है?

भूकंप की तीव्रता बताने के लिए आम तौर पर मैग्नीट्यूड स्केल का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी तीव्रता जितनी ज्यादा होती है, ऊर्जा का उत्सर्जन उतना ही अधिक होता है. हालांकि, किसी भूकंप से कितना नुकसान होगा, यह केवल उसकी तीव्रता पर निर्भर नहीं करता. भूकंप की गहराई, केंद्र से दूरी और इमारतों की मजबूती भी नुकसान को प्रभावित करती है.

पालघर में भी लगातार आए थे झटके

यह भी पढ़ें

जानकारी देते चलें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार रात करीब एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के दो भूकंप आए थे. पहला झटका रात 10:04 बजे और दूसरा करीब 11 बजे महसूस किया गया. दोनों का केंद्र जव्हार इलाके में बताया गया. अधिकारियों के मुताबिक, इन झटकों से किसी की जान नहीं गई और न ही संपत्ति को नुकसान की सूचना मिली. लगातार दो झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में डर जरूर फैल गया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें