Advertisement
हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क देख गदगद हुए Donald Trump, बोले- ‘पहला राष्ट्रपति जिसे मिला ऐसा सम्मान'
Donald Trump Avenue: हैदराबाद में अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास स्थित एक सड़क का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा गया है. जिसे लेकर ट्रंप ने खुशी जाहिर की है और भारत को धन्यवाद दिया है.
Advertisement
Donald Trump Avenue: भारत के हैदराबाद में एक सड़क का नाम बदलकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रख दिया गया है. यह सड़क अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित है और इसका नाम अमेरिका के 250 वें स्थापना वर्ष के सम्मान में रखा गया है. इस फैसले के बाद इस पूरे कार्यक्रम को लेकर भारत और अमेरिका दोनों जगह चर्चा तेज हो गई है...
ट्रंप ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इस कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए खुशी जताई. तस्वीर में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री Mallu Bhatti Vikramarka, भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor और अमेरिकी महावाणिज्य दूत Laura Williams स्मारक पट्टिका का अनावरण करते नजर आए.
ट्रंप ने लिखा कि उन्हें इस तरह सम्मानित किए जाने पर गर्व है और वह पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिनके नाम पर भारत में सड़क का नाम रखा गया है. उन्होंने इस सम्मान के लिए धन्यवाद भी दिया.
Advertisement
Advertisement
अमेरिकी दूतावास ने बताया ‘ऐतिहासिक क्षण’
US Consulate General Hyderabad ने भी इस मौके को बेहद खास और ऐतिहासिक बताया. दूतावास ने कहा कि यह कदम अमेरिका के 250वें वर्ष के जश्न का हिस्सा है और यह भारत-अमेरिका रिश्तों की मजबूती को दिखाता है. दूतावास ने तेलंगाना सरकार और वहां के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी का संकेत है.
Advertisement
सड़क की लोकेशन और महत्व
यह ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ सड़क हैदराबाद के एक बेहद अहम इलाके में स्थित है, जहां Microsoft, Google और Amazon जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तर मौजूद हैं. तेलंगाना सरकार का कहना है कि यह नामकरण अमेरिका के प्रति सम्मान और हैदराबाद की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है.
राजनीति भी गरमाई, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
Advertisement
इस मुद्दे पर भारत में राजनीति भी शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है.
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जब कांग्रेस नेता Rahul Gandhi अमेरिका को लेकर आलोचनात्मक बयान देते हैं, तो फिर उसी सरकार के राज्य में ट्रंप के नाम पर सड़क रखना सवाल खड़े करता है..इसके साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री A. Revanth Reddy पर भी तंज कसा गया कि उन्होंने पहले भी बड़े कॉरपोरेट समझौतों को लेकर अलग रुख दिखाया है..
क्या है मामला ?
यह भी पढ़ें
यह एक प्रतीकात्मक नामकरण है, जिसका मकसद अमेरिका-भारत रिश्तों और हैदराबाद की वैश्विक पहचान को दिखाना बताया जा रहा है..लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है, जिससे यह मामला सिर्फ एक सड़क के नाम तक सीमित नहीं रह गया है..