Advertisement
कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग, साल भर के अंदर चौथी बार हुआ हमला, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर 'टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नामक फेसबुक अकाउंट से वायरल हो रहे पोस्ट में धमकी देते हुए लिखा गया है कि कि अगर वे उनके शर्तों को नहीं मानते हैं, तो कपिल शर्मा की मुंबई स्थित उनके घर को भी इसी तरह के अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं.
Advertisement
भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर चौथी बार गोलीबारी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरे स्थित उनके 'कैप्स कैफे' में हुई इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. रेस्टोरेंट पर फायरिंग के अलावा कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग ने जान से भी मारने की धमकी दी है. लॉरेंस गैंग ने अपनी पोस्ट में कहा है कि समय बर्बाद ना करें और लाइन में आ जाएं.
कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर 'टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नामक फेसबुक अकाउंट से वायरल हो रहे पोस्ट में धमकी देते हुए लिखा गया है कि अगर वे उनके शर्तों को नहीं मानते हैं, तो कपिल शर्मा के मुंबई स्थित उनके घर को भी इसी तरह के अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं. हालांकि, इस बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
Advertisement
बीते 1 साल के अंदर चौथी बार हुई गोलीबारी
Advertisement
कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट के उद्घाटन की तारीख 10 जुलाई 2025 से लेकर अब तक कुल चार बार गोलीबारी हो चुकी है. कैफे पर हमले का पैटर्न बार-बार एक ही तरह का होता है. दूसरी बार हमला 7 अगस्त 2025 को हुआ था. जिसमें कई राउंड गोलियां फायर की गई थीं, उसके बाद 15-16 अक्टूबर 2025 को तीसरी बार हमला हुआ था. हर बार बिश्नोई गैंग हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेता है.
बार-बार हमले की आखिर क्या है बड़ी वजह?
Advertisement
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर बार-बार हो रहे हमले की असल वजह अभिनेता सलमान खान के साथ जुड़ाव है. द कपिल शर्मा शो में कई बार सलमान खान बतौर मेहमान आमंत्रित हुए हैं. उसके बाद नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी सलमान खान कई बार आ चुके हैं. जिसके चलते बिश्नोई गैंग कपिल शर्मा से नाराज चल रहा है. हाल ही में एक सदस्य ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर कोई सलमान खान के साथ काम करेगा, तो उसे भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
सलमान खान और बिश्नोई गैंग की दुश्मनी?
यह भी पढ़ें
जानकारी के लिए बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान के बीच यह दुश्मनी साल 1998 के बाद से चल रही है. जब सलमान खान ने 'हम साथ-साथ हैं' मूवी की शूटिंग के दौरान काले हिरन का शिकार किया था. दरअसल, बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और देवता की तरह उन्हें पूजता है. यही वजह है कि बिश्नोई गैंग और सलमान खान के बीच वर्षों से दुश्मनी चल रही है. यह गैंग सलमान के करीबियों और उनसे संबंध रखने वाले लोगों को भी धमकाता है. वहीं हमले को लेकर कपिल शर्मा कई बार चिंता जता चुके हैं और उन्होंने कनाडा पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वहां के नियम इस तरह की घटनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है. कनाडा में हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने भी उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी. फिलहाल इस हमले के बाद कनाडा पुलिस क्या एक्शन लेती है. यह देखने वाली बात होगी.