जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय का इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा ट्रस्ट

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद अब गर्माता जा रहा है. 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है.

Author
26 Jun 2026
( Updated: 26 Jun 2026
04:43 PM )
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय का इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा ट्रस्ट
Image Source- IANS
Advertisement

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर के दान चोरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े 2 बड़े चेहरों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा शामिल हैं. 

चंपत राय के खिलाफ राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बीच ही विरोध की लहर उठने लगी थी. विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी जांच का दायरा बढ़ाए जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी जांच हों, ये लोग जांच से बाहर नहीं हैं. जबकि चंपत राय VHP के ही सदस्य हैं. 

विपक्ष ने उठाए थे सवाल 

इस मामले में विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था कि अभी तक चंपत राय पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया. ऐसे में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर बड़ी बात है. 

Advertisement

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में 8 पर एक्शन 

राम मंदिर परिसर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज होने के बाद जांच अब आरोपियों की भूमिका पर केंद्रित हो गई है. इस मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, सभी आरोपी किसी न किसी रूप में चढ़ावे की गणना, उसकी निगरानी या उसकी व्यवस्थाओं से जुड़े थे. 

कुछ आरोपियों के यहां से नकदी मिलने और उनके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की भी जांच की जा रही है, हालांकि, फिलहाल सभी आरोप जांच के अधीन हैं. पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

Advertisement

राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव कौन है? 

FIR में राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव का नाम भी नाम है. वह चंपत राय का करीबी सहयोगी और पूर्व ड्राइवर बताया गया है. जांच एजेंसियों का दावा है कि मंदिर की व्यवस्थाओं में इनकी सक्रिय भूमिका थी. आरोप है कि वह चढ़ावे की गणना प्रक्रिया की निगरानी करता था और गणना कक्ष की चाबी भी उसी के पास रहती थी. जांच एजेंसियां इन्हें पूरे प्रकरण में अहम भूमिका वाला व्यक्ति मानकर पूछताछ कर रही हैं. 

सुभाष चंद्र श्रीवास्तव 

FIR में दूसरा नाम सुभाष चंद्र श्रीवास्तव का है. जो सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं. उन्हें मंदिर में दान की राशि की गणना का कार्य सौंपा गया था.

लवकुश मिश्रा

Advertisement

FIR के अनुसार, ये मंदिर में प्राप्त नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की गणना की प्रक्रिया से जुड़े थे. 

अनुकल्प मिश्रा: इन्हें भी दान राशि की गणना करने वाली टीम का सदस्य बताया गया है. 

अविनाश शुक्ला: FIR के अनुसार, ये मंदिर के चढ़ावे और दान के हिसाब-किताब से जुड़े कार्यों में शामिल थे. 

करुणेश पांडे: दान राशि और चढ़ावे की गणना में कथित अनियमितताओं के आरोप में इन्हें भी नामजद किया गया है. 

Advertisement

मनीष कुमार यादव: जांच एजेंसियों के अनुसार, इनकी भी मंदिर के चढ़ावे और दान पेटियों तक पहुंच थी. इसी आधार पर इन्हें मामले में आरोपी बनाया गया है.

रमाशंकर मिश्रा: इन्हें भी मंदिर में नकदी और चढ़ावे की गणना से जुड़ी प्रक्रिया का हिस्सा होने के आरोप में मुकदमे में नामजद किया गया है. 

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा मामले पर CM योगी का विपक्ष को जवाब, बोले- आस्था से खिलवाड़ न करें, सबूत हैं तो एसआईटी को दें

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें