जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन... दो और आरोपी गिरफ्तार, देशभर में छापेमारी जारी

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारी बढ़कर 13 हो गई है. जांच में डॉक्टर मनोज शिरुरे पर पेपर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाने का आरोप सामने आया है.

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन... दो और आरोपी गिरफ्तार, देशभर में छापेमारी जारी
Image Source: IANS
Advertisement

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई लगातार बड़ा एक्शन लेती दिखाई दे रही है. जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी बीच मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है.

CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है. सीबीआई के अनुसार, लातूर निवासी डॉक्टर मनोज शिरुरे को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि उन्होंने आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक के बेटे समेत तीन छात्रों को आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

पुणे के फैकल्टी सदस्य भी गिरफ्त में

Advertisement

इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान तेजस हर्षदकुमार शाह के रूप में हुई है. वह पुणे स्थित डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी में भौतिकी के फैकल्टी सदस्य हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, उन्हें नीट-यूजी 2026 परीक्षा का लीक हुआ भौतिकी का प्रश्नपत्र पहले से गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से मिला था.

देशभर में CBI की छापेमारी जारी

सीबीआई ने बताया कि मामले में साजिश की पूरी कड़ी और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच लगातार जारी है. एजेंसी अब तक देशभर में 49 स्थानों पर तलाशी अभियान चला चुकी है. इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है.

Advertisement

शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

सीबीआई ने यह मामला 12 मई को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया था. शिकायत में नीट-यूजी 2026 परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की बात कही गई थी. मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने विशेष जांच दल गठित किए और देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की. जांच के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई. अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

तीन विषयों के पेपर लीक होने का दावा

Advertisement

सीबीआई के मुताबिक, जांच में यह पता चला है कि परीक्षा से पहले रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र प्रसारित किए गए थे. एजेंसी अब प्रश्नपत्र लीक के असली स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। सीबीआई ने कहा है कि वह इस मामले की व्यापक, निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से जांच करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामला अब देश के सबसे बड़े परीक्षा घोटालों में गिना जा रहा है. लगातार हो रही गिरफ्तारियों से साफ है कि जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही हैं.

(INPUT-IANS)

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें