Advertisement
BRICS में शामिल होने भारत नहीं आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान, दूसरी बार टला दौरा, जानें इस बार क्या बताई वजह
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS समिट में शामिल नहीं होंगे. बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने इसकी पुष्टि की है.
Advertisement
12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में दुनिया के दिग्गजों का महाजुटान होगा. रूस-चीन समेत 11 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत में अपनी साझेदारी को मजबूती देंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी BRICS समिट में शामिल होंगे, लेकिन एक देश है जिसने BRICS में शामिल न होकर बड़ा मौका गंवा दिया, वो है बांग्लादेश.
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS समिट में शामिल नहीं होंगे. बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने इसकी पुष्टि की है. बांग्लादेश ने PM तारिक रहमान के भारत दौरे की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा,
‘तारिक रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया है, बल्कि निमंत्रण सात देशों वाले बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में दिया गया है.’ तो क्या बांग्लादेश से BRICS में कोई शामिल नहीं होगा?
Advertisement
हुमायूं कबीर ने कहा है कि बांग्लादेश की ओर से कोई सरकारी प्रतिनिधि BRICS समिट में जा सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री रहमान के भारत आने की कोई संभावना नहीं है.
Advertisement
BRICS का सदस्य नहीं है बांग्लादेश
बांग्लादेश BRICS का सदस्य नहीं है लेकिन भारत ने BIMSTEC के मौजूदा चेयरमैन के तौर पर तारिक रहमान को BRICS समिट के आउटरीच सेशन में शामिल होने का न्योता भेजा है. BRICS आउटरीच से मतलब 11 देशों के अलावा भारत कुछ दूसरे देशों के नेताओं को भी बैठक करता है. जिसे आउटरीच बैठक कहा जाता है.
Advertisement
क्या है BIMSTEC
BIMSTEC दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का क्षेत्रीय संगठन है. इसमें भारत समेत सात देश शामिल हैं.
- भारत
- नेपाल
- म्यांमार
- बांग्लादेश
- भूटान
- थाईलैंड
- श्रीलंका
इससे पहले बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अगस्त में भारत का दौरा करने वाले थे, लेकिन दौरे से ऐन पहले उनका कार्यक्रम रद्द हो गया.
Advertisement
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को लेकर तनातनी चल रही है. हाल ही में बांग्लादेश ने भारत को तल्ख लहजे में कहा था कि वह शेख हसीना को बांग्लादेश भेज दे. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना सलाहकार ने जाहेद उर रहमान ने शेख हसीना को भारत से ले जाने की बात कह कर तल्ख तेवर दिखाए हैं. उन्होंने कहा था, ‘बांग्लादेश में मौत की सजा शेख हसीना का इंतजार कर रही है. उन्हें अपील करने का मौका भी नहीं मिलेगा. आते ही उन्हें मौत की सजा का सामना करना पड़ेगा.’
यह भी पढ़ें- ‘भारत से पकड़कर लाएंगे और फांसी पर…’, शेख हसीना पर फिर तल्ख हुई तारिक रहमान सरकार, दिल्ली के सामने रखी शर्त
यह भी पढ़ें
जाहेद उर रहमान ने शेख हसीना को लेकर भारत के सामने शर्त रख दी. उन्होंने कहा, भारत-बांग्लादेश के रिश्ते तभी बेहतर होंगे, जब वो शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजेगा. उन्होंने ये भी कहा कि वह शेख हसीना के सरेंडर का इंतजार नहीं कर सकता. इससे पहले वह खुद उन्हें बांग्लादेश कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस लाना चाहता है.