×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सुरक्षा कटौती, भड़काऊ भाषण मामले में FIR, अवैध निर्माण मामले में नोटिस के बीच अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस

ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस पहुंची. अवैध निर्माणों के संबंध में केएमसी के नोटिस बाद ये कार्रवाई हुई. इससे पहले सरकार ने अभिषेक के दो ठिकानों से पुलिस को वापस बुला लिया था और उनकी सुरक्षा कटौती की थी.

Author
25 May 2026
( Updated: 25 May 2026
06:03 PM )
सुरक्षा कटौती, भड़काऊ भाषण मामले में FIR, अवैध निर्माण मामले में नोटिस के बीच अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस
Image: IANS/X/@AITCofficial
Advertisement

पश्चिम बंगाल चुनाव में भीषण हार के बाद TMC महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने का नाम नहीं ले रही हैं. वो एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई की जद में आ गए हैं. इसी कड़ी में बीते कुछ दिनों तक अभिषेक के एक इशारे पर कार्रवाई करने और रोकने वाली कोलकाता पुलिस पहुंची. इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई.

पुलिस दल-बल के साथ डायमंड हार्बर सांसद के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर सोमवार को पहुंची. ये एक्शन अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद की गई है, हालांकि इसकी पुष्टि की जानी बाकी है.

आपको बता दें कि इससे पहले कोलकाता नगर निगम की ओर से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को अवैध निर्माणों के संबंध में नोटिस जारी किए गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता नगर निगम को पत्र लिखकर अवैध निर्माणों के संबंध में नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा था.

अभिषेक बनर्जी के घर 1 घंटे रही पुलिस

Advertisement

ख़बर के मुताबिक कोलकाता पुलिस अभिषेक के आवास पर करीब 1 घंटे रही और शाम पांच बजे लौट गई. हालांकि इस पूरे मामले पर अभिषेक बनर्जी और टीएमसी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में हो चुकी है कटौती!

आवास मामले में कार्रवाई से इतर सीएम शुभेंदु सरकार ने अभिषेक बनर्जी की जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली थी. इसी कड़ी में इससे पहले राज्य की शुभेंदु सरकार ने अभिषेक बनर्जी की जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली थी. इसी सिलसिले में उनके कालीघाट स्थित उनके आवास और कैमैक स्ट्रीट पर उनके ऑफिस कैंपस के बाहर तैनात पुलिसबल को भी हटा लिया गया था.

इसके अलावा बंगाल विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. 

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की कथित तौर पर स्वामित्व वाली या सह-स्वामित्व वाली कई प्रॉपर्टीज के खिलाफ जांच शुरू की. केएमसी की ओर से अधिनियम 1980 की धारा 400(1) के तहत 17 प्रॉपर्टीज को नोटिस जारी किए गए थे.

इन नोटिसों की प्रतियां ऐसी प्रॉपर्टीज की दीवारों पर चिपका दी गई हैं. डायमंड हार्बर के सांसद के दो आवास, 188ए हरीश मुखर्जी रोड और दूसरा पास ही 121 कालीघाट रोड पर है और दोनों केएमसी की जांच के दायरे में हैं.

हरीश मुखर्जी रोड स्थित प्रॉपर्टी के मामले में 'लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड' नामक एक कॉर्पोरेट संस्था को नोटिस जारी किया गया है, जिसका स्वामित्व कथित तौर पर बनर्जी परिवार के पास है. कालीघाट रोड स्थित प्रॉपर्टी के मामले में, नोटिस अभिषेक बनर्जी की मां लता बनर्जी को जारी किया गया है. दोनों प्रॉपर्टी कोलकाता में स्थित हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के काफी करीब हैं.

Advertisement

TMC की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार

यह भी पढ़ें

बंगाल में जब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही, विपक्षी दल सीपीआई (एम), कांग्रेस और भाजपा इस मुद्दे पर मुखर रही कि बनर्जी परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी पंजीकृत हैं. हालांकि उस समय ममता बनर्जी ने इन आरोपों को विपक्षी दलों की ओर से कीचड़ उछालने की एक कवायद बताकर सिरे से खारिज कर दिया था. अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजे जाने को लेकर ममता बनर्जी ने कोलकाता के टीएमसी पार्षदों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 136 पार्षदों में से काफी कम संख्या में ही पार्षद पहुंचे थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें