Advertisement

Loading Ad...

ईरान से डरा अमेरिका! सुपरपावर ने सैटेलाइट कंपनियों के सामने जोड़े हाथ, ट्रंप के भी उड़े होश, जानिए पूरा मामला?

दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युद्ध के दौरान जब ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे, तो उस दौरान ट्रंप प्रशासन ने कई सैटेलाइट कंपनियों से मिन्नतें की थी कि वह युद्ध के दौरान तबाह और नुकसान हुई चीज़ों की तस्वीरें न जारी करें.

imagecredit/@potus
Loading Ad...

सुपरपावर अमेरिका को एक बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी है. वायरल हो रहे दावे के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने ईरान के हाथों हुए नुकसान को पूरी दुनिया से छुपाने की एक बड़ी कोशिश की है. दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका की कई प्राइवेट सैटेलाइट कंपनियों से गुजारिश करते हुए कहा था कि ईरान के साथ हुए युद्ध में नुकसान की तस्वीरें मीडिया या इंटरनेट पर पोस्ट न करें, लेकिन ट्रंप प्रशासन की यह कोशिश नाकाम रही. 

दुनिया भर में हुई ट्रंप प्रशासन की बेइज्जती 

दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युद्ध के दौरान जब ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे, तो उस दौरान ट्रंप प्रशासन ने कई सैटेलाइट कंपनियों से मिन्नतें की थी कि वह युद्ध के दौरान तबाह और नुकसान हुई चीज़ों की तस्वीरें न जारी करें. 

Loading Ad...

अमेरिकी रक्षा विभाग के अंदर भरा खौफ

Loading Ad...

खबरों के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग यानी 'पेंटागन' इस पूरी घटना को लेकर खौफ था. अमेरिका को इस बात का डर सता रहा था कि अगर ईरान युद्ध के दौरान तबाह हुए हथियारों और अन्य चीजों की तस्वीरें सामने आती हैं, तो अमेरिका की ताकत पूरी दुनिया में धूमिल होगी. ट्रंप प्रशासन सैटेलाइट कंपनियों से पूरी तरीके से डरा सहमा हुआ था, उसे लग रहा था कि अगर ऐसा हुआ, तो पूरी दुनिया अमेरिका को ईरान के सामने लाचार समझने लगेगी. एक तरीके से कहा जाए, तो अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अपमान को किसी भी कीमत पर बचाना चाहता था. 

आखिर किन कंपनियों के सामने झुके ट्रंप?

Loading Ad...

दुनिया भर में 'मैक्सर' और 'प्लैनेट लैब्स' जैसी प्राइवेट सैटेलाइट कंपनियां कई देशों के बीच चल रहे युद्ध की तस्वीरें अपनी मर्जी से दुनिया के सामने रखती हैं. यही वजह है कि अमेरिका को इस बात का डर था कि ईरान हमले से हुए नुकसान की तस्वीर दुनिया के सामने ना आए. वरना अमेरिका की ताकत को बड़ा झटका लगेगा और भयंकर बेइज्जती होगी.  

तस्वीरें जारी करने पर लगी रोक

यह भी पढ़ें

अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच दिग्गज सैटेलाइट कंपनी 'प्लैनेट लैब्स' पर तस्वीरें जारी करने पर रोक लगा दी गई है. कंपनी द्वारा यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए अनुरोध के बाद लिया गया. इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक ईमेल भेजकर बताया था. इससे पहले भी 'प्लैनेट लैब्स' की तस्वीरों पर 14 दिन की देरी का प्रतिबंध लगा दिया था. कंपनी द्वारा उठाए गए इस कदम का साफ संदेश अमेरिका और उसके सहयोगियों पर हमले के लिए इन तस्वीरों के इस्तेमाल को रोका जा सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...