जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

केंद्र के आदेश के बाद सीएम योगी ने यूपी से सभी पाकिस्तानियों को भगाया, जारी है एक्शन

यूपी से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान लौटने के निर्देश दिए गए. इस एक्शन की मॉनिटरिंग खुद सीएम ने की और अब यूपी शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाला पहला राज्य बन चुका है और वो भी महज 24 घंटे में.

Author
29 Apr 2025
( Updated: 08 Dec 2025
06:32 AM )
केंद्र के आदेश के बाद सीएम योगी ने यूपी से सभी पाकिस्तानियों को भगाया, जारी है एक्शन
Advertisement

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.  भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कड़े फैसले ले रही है. पहलगाम हमले के बाद सरकार ने एक बड़ा फ़ैसला लिया था… इस फ़ैसले में सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सीएम योगी तुरंत एक्शन लेते हुए प्रदेश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान लौटने के निर्देश दिए. इस एक्शन की मॉनिटरिंग खुद सीएम ने की और अब यूपी लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाला पहला राज्य बन चुका है…वो भी महज 24 घंटे में. अब यूपी में सिर्फ एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है जिसे 30 अप्रैल को वापस भेज दिया जाएगा.


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कई अहम निर्णय लिए. इस दौरान केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने को कहा. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल ढूंढा जाए और राज्य से बाहर करने के साथ उन्हें उनके देश रवाना किया जाए. 


Advertisement

सीएम का निर्देश मिलते ही यूपी के सभी अधिकारी एक्शन मोड में आ गए. और प्रदेश से चुनचुन कर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया . योगी के आदेश के बाद सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी किया गया.  यही नहीं सीएम योगी ने निर्देश दिए थे कि पाकिस्तानी नागरिक वापस अपने देश ही जाएं, इसके लिए उनके साथ पुलिस दल को भेजा जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे अपने वतन लौट गए हैं. उनका भारत में वापसी का कोई रास्ता ना हो.  सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों को अलर्ट करते हुए कार्रवाई शुरु की गई. 


इस मामले में डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश के 75 जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उन्हें वापस भेजने की व्यवस्था की गई. सीएम योगी के आदेश पर प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया गया है. पाकिस्तानी नागरिकों की वतन वापसी को पुख्ता करने के लिए विभिन्न जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों के साथ स्थानीय पुलिस दल को भेजा गया. फिलहाल प्रदेश में केवल एक पाकिस्तानी नागरिक रह रहा है, जिसे 30 अप्रैल को वापस उसके देश भेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें


22 अप्रैल को, पहलगाम की शांत वादियों में दिनदहाड़े 26 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. कहीं पत्नी के सामने उसके पति को गोली मार दी गई. तो कहीं बच्चों की आंखों के सामने उनके पिता की सांसें हमेशा के लिए छीन ली गईं. इस वारदात से जहां पूरा देश सदमे में है तो वहीं यूपी के सीएम योगी ने भी साफ कर दिया है कि बेटियों के सामने उनके सुहाग को उजाड़ने वालों को माफ नहीं किया जा सकता. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें