तख्तापलट के बाद VHP की दो टूक- ‘बांग्लादेश में बंद हो हिंदुओं पर हिंसा’, नई सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

बांग्लादेश में BNP की जीत के साथ ही VHP ने उम्मीद जताई है कि अब बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर रोक लगेगी.

Author
13 Feb 2026
( Updated: 13 Feb 2026
04:47 PM )
तख्तापलट के बाद VHP की दो टूक- ‘बांग्लादेश में बंद हो हिंदुओं पर हिंसा’, नई सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी की जीत के बाद उम्मीद जताई है कि हिंदुओं की लगातार होती हत्याओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे. वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पिछले दिसंबर में बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से ही पड़ोसी देश में हिंदुओं पर लगातार होते प्राणघातक हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार को कमालगंज उप जिला अंतर्गत इस्लामपुर के मौलवी बाजार इलाके में स्थित चंपारा चाय बागान में सुबह 10 बजे वहां बागान में ही काम करने वाले 28 वर्षीय हिंदू रतन शुभो कर का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला. रतन के हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के गहरे निशान थे”. 

विनोद बंसल ने BNP को दी शुभकामनाएं

विनोद बंसल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में किसी हिंदू की हत्या का यह दूसरा मामला है. पिछले दो महीनों में लगभग दो दर्जन निर्दोष हिंदू जिहादी हिंसा के शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं. विनोद बंसल ने बीएनपी को जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, "पड़ोसी देश (बांग्लादेश) में अब जल्द ही एक नई लोकतांत्रिक सरकार बनने वाली है, जिसका नेतृत्व एक नए और युवा चेहरे के पास होगा. आशा है कि नवीन नेतृत्व हिंदुओं की लगातार होती नृशंस हत्याओं पर अंकुश लगाने के लिए तो कोई ठोस कदम उठाएंगे ही, उन्हें न्याय, सुरक्षा, क्षतिपूर्ति तथा कट्टरपंथी जमातों पर कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे, जिससे वहां के लोगों (खासकर हिंदुओं) में कानून और न्याय के प्रति विश्वास बहाल हो सके व हमारा पड़ोसी विनाश को छोड़ फिर से विकास के मार्ग का अनुगामी बन सके”. 

पीएम मोदी ने भी BNP को दी बधाई

आपको बता दें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में जीत पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है. 

पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है. भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा”. 

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं”. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें