Advertisement
दिल्ली हिंसा के बाद अभिजीत दिपके का यू-टर्न? मांगी माफी; घायलों से की खास अपील
Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक लंबा पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए अपने समर्थकों से माफी मांगी और कहा कि उन्हें अफसोस है कि वे सभी की सुरक्षा नहीं कर सके.
Advertisement
Abhijeet Deepke x Post: दिल्ली में हुए उग्र प्रदर्शन और हिंसा के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक लंबा पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए अपने समर्थकों से माफी मांगी और कहा कि उन्हें अफसोस है कि वे सभी की सुरक्षा नहीं कर सके. खासतौर पर उन्होंने उन महिला प्रदर्शनकारियों का जिक्र किया, जिन्हें उनके मुताबिक पुलिस कार्रवाई के दौरान चोटें पहुंचीं. दिपके ने कहा कि अगर वे और बेहतर तैयारी कर पाते तो शायद अपने साथियों को ऐसी स्थिति से बचा सकते थे. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आंदोलन में शामिल हर व्यक्ति के साथ वे आगे भी मजबूती से खड़े रहेंगे...
घायल प्रदर्शनकारियों से की खास अपील
अपने संदेश में अभिजीत दिपके ने उन सभी लोगों से संपर्क करने की अपील की, जो प्रदर्शन के दौरान घायल हुए. उन्होंने कहा कि यदि किसी को चोट लगी है तो वह उन्हें सीधे मैसेज (DM) करे. दिपके ने कहा कि वह हर घायल प्रदर्शनकारी से व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहते हैं और उनसे माफी भी मांगना चाहते हैं. उनका कहना था कि आंदोलन छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर है, इसलिए वे अपने साथियों को अकेला नहीं छोड़ेंगे और उनकी हर संभव मदद करेंगे.
Advertisement
I apologise to all our supporters, especially the girls who were brutally beaten by male police officers.
We could have done better. I could have done better to protect you from the inhumane actions of the Delhi Police.
To protect one Dharmendra Pradhan, who is responsible for…— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 21, 2026Advertisement
Loading Ad...
दिल्ली पुलिस और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दिपके ने अपने पोस्ट में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती की गई और जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया गया. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरा आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा है. दिपके का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों और कथित अनियमितताओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए.
Advertisement
आज फिर संसद मार्च का ऐलान
प्रदर्शन के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रही है. अभिजीत दिपके ने ऐलान किया कि संसद की ओर मार्च का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा. जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से पहले लगाया गया मंच हटाने के बाद प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पहुंचे और वहां अस्थायी टेंट और नया मंच तैयार कर लिया. इससे साफ है कि संगठन अपना आंदोलन जारी रखने की तैयारी में है.
Advertisement
पथराव, तोड़फोड़ और हंगामे के बाद पुलिस सख्त, CJP प्रदर्शन पर दो FIR दर्ज#ProtestUpdate #CJP #CJPProtest pic.twitter.com/ngcNrd0nUt
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 21, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
कॉकरोच जनता पार्टी और उससे जुड़े प्रदर्शनकारी लंबे समय से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए. इसी आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई थी.
Advertisement
भीड़ रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने उठाया बड़ा कदम
यह भी पढ़ें
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस भी इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर अपील की है कि जंतर-मंतर होने वाले प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर नजर रखी जाए. बताया जा रहा है कि इस पत्र को संबंधित जिलों के अधिकारियों तक भी भेज दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.