Advertisement
बुजुर्ग के खाते में अचानक आए ₹759 करोड़! बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ मिनट बाद हुआ बड़ा खेल
Bank Viral Video: मुजफ्फरपुर निवासी कवि कामेश्वर मिश्रा हर महीने आने वाली अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए बैंक खाते में लॉग इन कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर खाते में दिख रही एक बड़ी रकम पर पड़ी. खाते में 7,596,951,951 रुपये, यानी करीब 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दे रहा था.
Advertisement
Bank Viral Video: सोचिए, अगर एक दिन अचानक आपके बैंक खाते में करोड़ों रुपये दिखाई देने लगें तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या होगी? कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है. यहां 82 साल के एक बुजुर्ग पेंशनर के बैंक खाते में अचानक करीब 759 करोड़ रुपये की रकम दिखाई देने लगी. इतनी बडी राशि देखकर बुजुर्ग और उनका परिवार कुछ समय के लिए हैरान रह गया. हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई, क्योंकि कुछ ही मिनटों बाद खाते में दिख रही यह करोड़ों की रकम अपने आप गायब हो गई और बैलेंस पहले जैसा हो गया.
पेंशन चेक करने पहुंचे थे, खाते में दिख गए अरबों रुपये
मुजफ्फरपुर निवासी कवि कामेश्वर मिश्रा हर महीने आने वाली अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए बैंक खाते में लॉग इन कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर खाते में दिख रही एक बड़ी रकम पर पड़ी. खाते में 7,596,951,951 रुपये, यानी करीब 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दे रहा था.
इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ. उन्हें लगा कि शायद कोई तकनीकी गलती हुई है या फिर खाते में कुछ गड़बड़ी हो गई है. हैरानी की बात यह रही कि परिवार के मुताबिक, मिश्रा के बेटे के खाते में भी इसी तरह की बड़ी रकम दिखाई दे रही थी. दोनों खातों को मिलाकर बैलेंस 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा नजर आ रहा था.
Advertisement
कुणाल कामरा को देवोलीना का करारा जवाब, 'सीता माता' पर टिप्पणी के बाद जमकर बरसीं एक्ट्रेस
Advertisement
परिवार रह गया हैरान, कुछ मिनट बाद बदल गया बैलेंस
कामेश्वर मिश्रा के परिवार ने बताया कि जब खाते में इतनी बड़ी रकम दिखाई दी तो सभी लोग चौंक गए. उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर इतनी बड़ी राशि कहां से आई. परिवार ने तुरंत इस मामले की जानकारी अधिकारियों को देने का फैसला किया.
लेकिन कुछ ही समय बाद खाते का बैलेंस फिर सामान्य हो गया. करोड़ों रुपये की वह रकम बिना किसी लेनदेन के गायब हो गई. इस घटना के बाद परिवार के मन में कई सवाल खड़े हो गए कि आखिर बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम दिखी कैसे और फिर अचानक चली क्यों गई.
Advertisement
बैंक और पेंशन विभाग ने शुरू की जांच
मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों और पेंशन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह किसी तकनीकी समस्या या सिस्टम में आई गलती की वजह से हो सकता है. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम खाते में दिखाई देने के पीछे असली कारण क्या था.
जांच के दौरान बैंक सर्वर रिकॉर्ड, तकनीकी सिस्टम और पेंशन भुगतान से जुड़े सॉफ्टवेयर की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गलती कहां हुई.
धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं मिला
Advertisement
अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी तरह की धोखाधड़ी या पैसे निकालने की कोशिश का कोई सबूत नहीं मिला है. न तो खाते में वास्तव में कोई रकम जमा हुई थी और न ही किसी तरह का अनधिकृत लेनदेन सामने आया है. बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ स्क्रीन पर गलत बैलेंस दिखने का लग रहा है. यानी संभव है कि सिस्टम की किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण खाते में गलत आंकड़ा दिखाई दिया हो.
बुजुर्ग पेंशनर के खाते में अचानक दिखे ₹759 करोड़, कुछ मिनट बाद गायब हुई रकम...#Bank #bihar pic.twitter.com/lrYtejbRbH
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 16, 2026
बिहार के कई जिलों में सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
Advertisement
यह पहली बार नहीं है जब बिहार में इस तरह की घटना सामने आई है. इससे पहले भी वैशाली, समस्तीपुर, नवादा और गया जैसे जिलों में कुछ लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये दिखाई देने के मामले सामने आ चुके हैं. समस्तीपुर में भी एक ग्राहक के खाते में 740 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दिखाई दी थी, जबकि असल में खाते में सिर्फ कुछ सौ रुपये ही थे. बैंक अधिकारियों ने उस मामले को भी तकनीकी गलती बताया था.
अधिकारियों ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
बैंक और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके खाते में किसी तरह की असामान्य या गलत रकम दिखाई देती है, तो तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें। बिना जांच के ऐसी रकम का इस्तेमाल करना परेशानी खड़ी कर सकता है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
फिलहाल मुजफ्फरपुर के इस मामले में जांच जारी है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर बैंकिंग सिस्टम में ऐसी गलती कैसे हुई, जिसकी वजह से एक बुजुर्ग पेंशनर के खाते में कुछ मिनटों के लिए 759 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे.