जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

12 करोड़ रुपए कैश और 6 करोड़ का सोना बरामद... ईडी ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ईडी ने गिरफ्तार किया है. वहीं उनके ठिकानों से 12 करोड़ से ज्यादा का कैश और 6 करोड़ रुपए की सोना-चांदी भी बरामद हुई है. इसमें 1 करोड़ रुपए की विदेशी करेंसी भी शामिल है. इसके अलावा 10 किलो चांदी, 4 लग्जरी गाड़ियां, 17 बैंक खाते और 2 लॉकर फ्रीज कर दिए गए हैं.

12 करोड़ रुपए कैश और 6 करोड़ का सोना बरामद... ईडी ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?
Advertisement

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने शनिवार को गिरफ्तार किया है. वहीं कुल 12 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी हुई है. इस कार्रवाई के दौरान 12 करोड़ से ज्यादा कैश और 6 करोड़ की सोना-चांदी बरामद हुई हैं. करीब 1 करोड़ से ज्यादा की विदेशी करेंसी भी बरामद की गई है. बता दें कि वीरेंद्र राजनीति में आने से पहले एक बिजनेसमैन भी है और साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर वह विधायक बने. 

12 करोड़ से ज्यादा की कैश और 6 करोड़ का गोल्ड बरामद

कर्नाटक में ईडी ने कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के ठिकानों पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है. इस दौरान 12 करोड़ से ज्यादा कैश और 6 करोड़ रुपए की सोना-चांदी बरामद हुई है. इसमें 1 करोड़ रुपए की विदेशी करेंसी भी शामिल है. इसके अलावा 10 किलो चांदी और 4 लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं. वहीं 17 बैंक खाते और 2 लॉकर फ्रीज कर दिए गए हैं.

Advertisement

इन ठिकानों हुई कार्रवाई 

खबरों के मुताबिक, ईडी ने शनिवार को देश के कुल 31 जगहों पर बड़ी छापेमारी की. इनमें गंगटोक, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल है. वहीं गोवा में ईडी ने 5 बड़े कैसीनो पपीज़ कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पपीज़ कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसिनो पर तलाशी ली.

बेटिंग साइट्स के जरिए की काली कमाई 

ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि विधायक वीरेंद्र कई ऑनलाइन बेटिंग साइट्स जैसे King567 और Raja567 चला रहे थे. इनमें उनका भाई के.सी. थिप्पेस्वामी दुबई से तीन कंपनियां डायमंड सॉफ्टेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम 9 टेक्नोलॉजीज के ज़रिए यह धंधा संभाल रहा था. वहीं एक और भाई के.सी. नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस काम में शामिल है.

Advertisement

छापे के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले 

गंगटोक से विधायक केसी वीरेंद्र की गिरफ्तारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले हैं, जिनमें अवैध कमाई को अलग-अलग लेयरिंग के जरिए सफेद दिखाने की कोशिश की जा रही थी. वीरेंद्र अपने साथियों के साथ गंगटोक भी गए थे, जहां वे एक लैंड कैसिनो लीज पर लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान ईडी ने उन्हें गंगटोक से गिरफ्तार किया. शनिवार को उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश कर ईडी ने बेंगलुरु कोर्ट ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया.

कौन हैं केसी वीरेंद्र?

Advertisement

यह भी पढ़ें

कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र का जन्म 30 जून 1975 को हुआ था. उन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की और पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र ने चित्रदुर्ग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जी.एच. थिप्पारैड्डी को 53,300 मतों के बड़े अंतर से हराया और जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचे. वह राजनीति में आने से पहले एक बिजनेसमैन रहे हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, 2023 में कुल घोषित संपत्ति 134.9 करोड़ रुपए थी. इसके अलावा दो आपराधिक मामले भी दर्ज है. इतनी बड़ी संपत्ति और राजनीतिक हैसियत के बावजूद उनका नाम कई बार विवादों से जुड़ा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें