जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गर्मियों में पीना शुरु कर दें ये जूस, दिनभर ताजगी और मिलेगा नेचुरल ग्लो, बस जान लें बनाने का सही तरीका

बीटरूट में मौजूद नैचुरल नाइट्रेट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे शरीर के हर सेल तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स आसानी से पहुंचते हैं. इससे आपका मस्तिष्क और शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं.

गर्मियों में पीना शुरु कर दें ये जूस, दिनभर ताजगी और मिलेगा नेचुरल ग्लो, बस जान लें बनाने का सही तरीका
Image Credits: Canva
Advertisement

आजकल हम अपनी लाइफस्टाइल में इतने बिजी हो गए हैं कि अक्सर हमारी एनर्जी लेवल कम हो जाती है और स्किन भी थकी-थकी दिखने लगती है. ऐसे में रोजाना दिन की शुरुआत एक गिलास चुकंदर (बीटरूट) जूस पीने के साथ करना काफी फायदेमंद हो सकता है।  

इस यूस को पीने से मिलेगा नेचुरल ग्लो

बीटरूट जूस एक ऐसा सुपरफूड है जो आपको दिनभर एनर्जी देने के साथ ही नेचुरल ग्लो भी देता है. बीटरूट में मौजूद नैचुरल नाइट्रेट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे शरीर के हर सेल तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स आसानी से पहुंचते हैं. इससे आपका मस्तिष्क और शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं.

स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद 

Advertisement

यह सिर्फ एनर्जी ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसके एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को अंदर से साफ करते हैं और उसे नेचुरल ग्लो देते हैं. अगर आपकी स्किन डल और थकी-थकी लगती है, तो रोजाना बीटरूट जूस पीने से आप अंदर से डिटॉक्स हो जाएंगे और आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा. आप चाहें तो इसमें थोड़ी गाजर और सेब भी मिला सकते हैं. गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन स्किन को हेल्दी बनाए रखता है और सेब में फाइबर और विटामिन्स होते हैं जो शरीर को पूरी तरह पोषण देते हैं. 

दिल को बनाए स्ट्रॉन्ग

बीटरूट जूस दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है. इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल को स्ट्रॉन्ग बनाए रखता है.

लिवर को भी रखे साफ

इसके अलावा, यह जूस आपके लिवर को भी साफ करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. लिवर डिटॉक्स होने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और आप खुद को हल्का और ताजगी भरा महसूस करते हैं.

Advertisement

कैसे बनाएं बीटरूट जूस 

यह भी पढ़ें

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन एनर्जेटिक और प्रोडक्टिव रहे, तो सुबह-सुबह एक गिलास पीना बहुत फायदेमंद है. इसे किसी फ्रेश जूसर में बीटरूट, एक छोटा सा सेब और थोड़ी गाजर डालकर बना सकते हैं. स्वाद के लिए आप नींबू या थोड़ा अदरक भी डाल सकते हैं. ये छोटे-छोटे ट्विस्ट जूस को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ उसके गुणों को भी बढ़ा देते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें