जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एक चम्मच घी बदल देगा आपकी जिंदगी, बस जान लें किस तरह से करें सेवन, देसी गाय का Ghee सबसे बेस्ट

घी सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला पदार्थ नहीं, बल्कि सेहत के लिए अमृत समान है. पीढ़ियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाला देसी घी आज भी उतना ही खास है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक गुणों की भरमार है, जो आधुनिक जीवन की कई समस्याओं का समाधान देता है.

एक चम्मच घी बदल देगा आपकी जिंदगी, बस जान लें किस तरह से करें सेवन, देसी गाय का Ghee सबसे बेस्ट
Advertisement

आयुर्वेद में घी को 'अमृत' कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर, मन और आत्मा के लिए अत्यंत पौष्टिक और लाभकारी है. मिठाई हो या नमकीन, घी के सेवन से तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं. 

 सेहत के लिए अमृत समान है घी

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, घी सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला पदार्थ नहीं, बल्कि सेहत के लिए अमृत समान है. पीढ़ियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाला देसी घी आज भी उतना ही खास है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक गुणों की भरमार है, जो आधुनिक जीवन की कई समस्याओं का समाधान देता है.

बेहद गुणकारी है घी

Advertisement

आयुर्वेद कहता है सही समय, सही मात्रा और सही व्यक्ति के लिए घी अमृत है. इसे अपनाकर आप प्राकृतिक तरीके से मजबूत हड्डियां, मजबूत इम्युनिटी और तनाव खत्म कर सकते हैं. वहीं, चमकदार चेहरा भी पा सकते हैं. 

जानें घी खाने के फायदे 

आयुर्वेद के अनुसार, घी पाचन अग्नि को तेज करता है, आंतों को चिकना रखता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है.  यह इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है. घी में मौजूद विटामिन ए, डी, ई और के हड्डियों को मजबूत करते हैं, जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करते हैं. साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से भी बचाव में कारगर हैं. 

Advertisement

तनाव और चिंता को करे कम

आज की व्यस्त और अनियमित दिनचर्या में तनाव और चिंता आम बात बन चुकी है. ऐसे में घी दिमाग को शांत करता है, नींद सुधारता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. 

त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद 

Advertisement

घी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से त्वचा नरम, चमकदार और जवां रहती है. यह ड्राई स्किन, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करता है. घी को बाहर से लगाने पर भी त्वचा को गहरा पोषण मिलता है. घी सत्वगुण से भरपूर होने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है.

कैसे करें घी का सेवन

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी या दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं. घी को रोटी, सब्जी, दाल या खिचड़ी में थोड़ा डालकर भी खा सकते हैं. रात को सोने से पहले गर्म दूध में घी मिलाकर पिएं, यह तनाव कम करता है और अच्छी नींद लाता है. 

Advertisement

देसी गाय का घी सबसे अच्छा

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार घी की मात्रा संतुलित रखें, सामान्य व्यक्ति के लिए 1-2 चम्मच घी रोज काफी है. इससे अधिक मात्रा से कफ बढ़ सकता है. देसी गाय का घी सबसे अच्छा माना जाता है. 

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें