Advertisement

Loading Ad...

आदिपुरुष में ट्रोल होने के बाद ‘रामायण’ पर ऐसा क्या बोल गए सैफ अली खान, कट्टरपंथियो को नहीं होगा बर्दाश्त

सैफ अली खान का भी ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष में लंकेश के किरदार में नज़र आए थे. अब उन्होंने रामायण को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे कट्टरपंथियों को मिर्ची लग जाएगी.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान काफी दिनों से अपनी फिल्म कर्तव्य की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं इस बीच एक्टर ने रणबीर कपूर की फिल्म  रामायण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

‘ये जो नई रामायण बन रही है, वो बहुत…’

दरअसल हाल ही में एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में जब सैफ से पूछा गया कि उनकी फिल्म आदिपुरुष को मिले निगेटिव रिस्पांस और VFX पर उठे सवालों के बाद क्या बॉलीवुड अब पौराणिक फिल्मों को लेकर ज्यादा सावधान हो गया है?ख़ासकर तब जब नितेश तिवारी की रामायण जैसी बड़ी फिल्म आने वाली है. 

Loading Ad...

इस पर सैफ अली खान ने कहा, “मुझे लगता है कि लोग रामायण के आइडिया को बहुत प्यार करते हैं. रामायण पहले भी बनी है और आगे भी बनती रहेगी. मुझे एक फीलिंग है कि ये जो नई रामायण बन रही है, वो बहुत स्पेशल फिल्म होने वाली है.”

Loading Ad...

‘मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत खास फिल्म बनाई है’

सैफ ने आगे कहा, 'मैं रणबीर कपूर, यश, डायरेक्टर और पूरी क्रू को ऑल द बेस्ट कहना चाहता हूं. क्योंकि  और लोग उसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे.”

Loading Ad...

‘हमारी संस्कृति में बहुत सारी शानदार माइथोलॉजिकल कहानियां हैं’

एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “हमारी संस्कृति में बहुत सारी शानदार हिस्टोरिकल और माइथोलॉजिकल कहानियां हैं, जिन्हें खूबसूरत तरीके से और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्पेशल इफेक्ट्स के साथ बताया जा सकता है.”

आदिपुरुष में कौन-कौन नज़र आया था 

Loading Ad...

बता दें कि सैफ अली खान भी ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष में लंकेश के किरदार में नज़र आए थे. रामायण पर बनी इस फिल्म में प्रभास  प्रभु राम, कृति सेनन माता सीता, और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नज़र आए थे. 

आदिपुरुष पर लोगों ने उठाए थे सवाल

रिलीज के बाद इस फिल्म को डायलॉग्स,VFX और किरदारों के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. ख़ासकर फिल्म के VFX पर तो काफी सवाल उठे थे. ऐसे में अब नितेश तिवारी की रामायण को लेकर ऑडियंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई है. 

Loading Ad...

रामायण की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी की रामायण में  रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी. इन दोनों के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...