जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके के समर्थन में प्रियंका चोपड़ा ने क्या कर दिया ऐसा, सोशल मीडिया पर मची हलचल

Priyanka Chopra: प्रियंका ने छात्र आंदोलन से जुड़े चेहरे और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है. जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई.

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके के समर्थन में प्रियंका चोपड़ा ने क्या कर दिया ऐसा, सोशल मीडिया पर मची हलचल
Image Source: Priyanka Chopra/Instagram
Advertisement

Priyanka Chopra Follow Abhijeet Dipke: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं... इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर किया गया एक छोटा-सा कदम है. दरअसल, प्रियंका ने छात्र आंदोलन से जुड़े चेहरे और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है. जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे छात्रों के मुद्दों के प्रति प्रियंका के समर्थन के तौर पर देखा, जबकि कुछ लोगों ने इस पर अलग-अलग राय भी रखी.

सिर्फ प्रियंका ही नहीं, कई कलाकार भी दे चुके हैं समर्थन

अभिजीत दीपके को सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, बल्कि कई जाने-माने कलाकार भी सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं. इनमें अभिनेता प्रकाश राज और अभिनेत्री हुमा कुरैशी का नाम भी शामिल है. वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने सीधे तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया है. शबाना आजमी, वीर दास और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकारों ने भी इस संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया है. इससे साफ है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कई फिल्मी हस्तियां अपनी राय खुलकर सामने रख रही हैं.

छात्रों के लिए आंदोलन से चर्चा में आए अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके उस समय देशभर में चर्चा का विषय बन गए थे, जब उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और नीट पेपर लीक के खिलाफ लंबा आंदोलन शुरू किया. उन्होंने करीब 36 दिनों तक लगातार प्रदर्शन किया और छात्रों की आवाज़ बुलंद की. इस आंदोलन के दौरान देशभर के कई छात्र उनके साथ जुड़े और सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी समर्थन मिला. उनके आंदोलन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया.

Advertisement

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को समर्थकों ने आंदोलन की बड़ी सफलता माना

अभिजीत दीपके के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया. अभिजीत और उनके समर्थकों का मानना है कि यह उनके आंदोलन का बड़ा असर था और इसे उन्होंने अपनी एक महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा. हालांकि, इस घटनाक्रम के पीछे कई राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों पर भी चर्चा होती रही, लेकिन उनके समर्थकों ने इसे छात्रों की एक बड़ी उपलब्धि बताया.

आंदोलन के बाद बिगड़ी तबीयत, टाइफाइड का चल रहा इलाज

लगातार आंदोलन और व्यस्तता के बीच अभिजीत दीपके की तबीयत भी खराब हो गई. जानकारी के अनुसार, उन्हें टाइफाइड हो गया है और इस समय उनका इलाज चल रहा है. उनके समर्थक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं.

Advertisement

CJP प्रोटेस्ट में Gen-Z ने सैनिकों के लिए क्या बोल दिया ऐसा, इस एक्ट्रेस ने लगाई जमकर क्लास, अब हो रही है कार्रवाई की मांग

भारत लौटीं प्रियंका, नई फिल्म की शूटिंग में हैं व्यस्त

दूसरी ओर, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह सीधे हैदराबाद पहुंची हैं, जहां निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग चल रही है. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. लंबे समय बाद प्रियंका किसी भारतीय फिल्म में नजर आने वाली हैं, इसलिए उनके प्रशंसकों में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह है.

लंबे समय बाद भारतीय फिल्मों में करेंगी वापसी

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में दिखाई दी थीं. इसके बाद उन्होंने भारतीय सिनेमा में कोई नई फिल्म नहीं की. अब करीब सात साल बाद वह बड़े पर्दे पर भारतीय दर्शकों के बीच वापसी करने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका दमदार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.अब फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज अगले साल 7 अप्रैल को तय की गई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें