Advertisement
CJP प्रोटेस्ट में Gen-Z ने सैनिकों के लिए क्या बोल दिया ऐसा, इस एक्ट्रेस ने लगाई जमकर क्लास, अब हो रही है कार्रवाई की मांग
CJP Protest Viral Video: इन वीडियो में प्रदर्शन से जुड़े कुछ युवाओं की अपशब्दों और बयान को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई नजर आ रही है..
Advertisement
CJP Protest Viral Video: नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन कई दिनों तक चर्चा में रहा. आंदोलन के बाद जहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minsiter) के इस्तीफे के लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस हुई, वहीं अब सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.
इन वीडियो में प्रदर्शन से जुड़े कुछ युवाओं की अपशब्दों और बयान को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई नजर आ रही है..
रुपाली गांगुली ने शेयर किया वायरल वीडियो
Advertisement
टीवी सीरियल 'अनुपमा' से मशहूर हुईं अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने इसी वीडियो को रीट्वीट किया है. वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि सेना के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें करने वाली इस लड़की पर कार्रवाई कब होगी. पोस्ट में यह दावा भी किया गया कि वीडियो में दिख रही युवती दिल्ली के पालम इलाके की रहने वाली है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
Advertisement
दिल्ली की ये जिहादन ज़राह अकबर कब गिरफ़्तार होगी @CPDelhi सर
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 27, 2026
जो हमारी भारतीय सेना के ख़िलाफ़ ज़हर उगल रही है।
ये लड़की दिल्ली के पालम इलाके में रहती है @dcp_southwest सर @adgpi @HMOIndia @PMOIndia pic.twitter.com/UTScBjb9Ew
वीडियो में युवती के बयान पर मचा विवाद
Advertisement
वायरल वीडियो में युवती यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि सेना के जवान आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए काम करते हैं.सत्ता वाले लोगों को बाहर के लोगों से दिक्कत होगी तो वो उन्हें मारेंगे, हमसे दिक्कत होगी तो वो हमें मारेंगे. मेरे को अगर किसी ने मोरल पुलिसिंग कर दी कि पुलिस तो हमारे लिए जान देती है, हम उनकी वजह से सेफ हैं, आर्मी ग्रेट है....' इसी के साथ ये लड़की वीडियो में गंदे इशारे करती है.' कई लोगों का कहना है कि किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन देश के जवानों और सुरक्षा बलों के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता है..
पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अभद्र भाषा बोलने वालों पर भड़के अनुपम खेर, विरोधियों को ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
Advertisement
वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने मांग की कि इस मामले में जांच होनी चाहिए और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. एक यूजर्स ने कहा कि - इसको मजबूत ट्रीटमेंट देने की जरूरत है औक इसके बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आना चाहिए. इसके साथ एक अन्य ने कहा, 'बोलने की आजादी जरूर होनी चाहिए लेकिन क्या बोलना हे या क्या नहीं ये खुद पर निर्भर करता है. हर जगह हर किसी पर आप रील बनाकर बकवास नहीं कर सकते. ये जो खुद को Gen-Z कह रहे हैं ये वास्तव में जेन ज़ी हैं ही नहीं, ये इन इडियट्स से कहीं अलग होते हैं.' वहीं
एक और ने कहा- इसकी गिरफ्तारी जरूरी है, इसकी हिम्मत कैसे हुई सैनिकों का अपमान करने की और अपशब्द कहने की. कुछ लोगों ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी भी व्यक्ति या संस्था के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाए. वहीं कुछ यूजर्स ने युवाओं से जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखने की अपील की.
सेना के सम्मान को लेकर उठे सवाल
Advertisement
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात रहती है और जवानों के सम्मान को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. लोगों का कहना था कि राजनीतिक विचारों या किसी सरकार की आलोचना और सेना के प्रति अपमानजनक टिप्पणी में अंतर समझना जरूरी है.
कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी भी आंदोलन या विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को अपनी शब्दों और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ऐसे वीडियो पूरे आंदोलन की छवि को प्रभावित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें
इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर अभिव्यक्ति की आजादी और उसकी सीमाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग जहां युवती के बयान की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि किसी भी वायरल वीडियो पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.