Advertisement

Loading Ad...

आमिर खान ने ऐसा क्या कर दिया, पुतला फूँककर बजरंग दल ने किया विरोध, बोले-हरकतें बंद नहीं कि तो सबक सिखाएंगे

बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने दावा किया है कि आमिर खान एक बड़ी साज़िश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने आमिर खान को दी धमकी भी है कि अगर एक्टर ने जल्द ही ऐसी हरकतें बंद नहीं कि तो वो उन्हें सबक सिखाएंगे.

Image Credits: IANS/X/ViralVideo
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड गौरी स्पैट से तीसरी शादी की है. दोनों ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी रजिस्टर की थी. 

बजरंग दल ने एक्टर का पुतला फूँककर किया विरोध 

वहीं अब आमिर खान को तीसरी शादी करना भारी पड़ गया है. दरअसल गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के बाद बिहार में इसका जमकर विरोध देखने को मिल रहा है. दरअसल फोर्ब्सगंज में बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने एक्टर का पुतला फूँककर विरोध जताया.

Loading Ad...

आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप

Loading Ad...

प्रदर्शन के दौरान आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप भी लगाया गया और उनके ख़िलाफ़ 'आमिर खान मुर्दाबाद' और 'आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो' जैसे नारे भी लगाए गए. 

बजरंग दल ने आमिर खान को दी धमकी 

Loading Ad...

बता दें कि बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने दावा किया है कि आमिर खान एक बड़ी साज़िश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने आमिर खान को दी धमकी भी है कि अगर एक्टर ने जल्द ही ऐसी हरकतें बंद नहीं कि तो वो उन्हें सबक सिखाएंगे.इतना ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि आमिर हिंदू महिलाओं से शादी करने के बावजूद अपने बच्चों के नाम मुस्लिम रखते हैं.

‘आमिर हिंदू समाज का अपमान काम कर रहे हैं’

बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने वीडियो में कहा. “आमिर खान लगातार हिंदू बहन-बेटियों से शादी रचाकर हिंदू समाज का अपमान काम कर रहे हैं.वह एक हिंदू लड़की से शादी करता है और तैमूर, अफरोज और सलमान को जन्म देता है. यह कैसा नियम है? वह एक मुस्लिम लड़की से प्यार क्यों नहीं कर सकता? वह एक हिंदू लड़की से प्यार क्यों कर रहा है? वह हिंदू समाज को चुनौती दे रहा है, कह रहा है, 'देखो, मैंने लगातार हिंदू बेटियो से शादी की”

Loading Ad...

‘आमिर खुलेआम हिंदुओं को चुनौती दे रहे हैं’

मनोज सोनी ने आगे कहा, आमिर खुलेआम हिंदुओं को चुनौती दे रहे हैं. क्या यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है जो उन पर कार्रवाई करे?.आमिर खान हिंदुओं को कमज़ोर करने की एक बड़ी साज़िश के तहत काम कर रहे हैं. वह लगातार हिंदू समाज को बदनाम कर रहे हैं. वह देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं".

बजरंग दल के नेता से सरकार ने की अपील 

Loading Ad...

बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने कोर्ट और सरकार से एक्टर के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की अपील की भी है, साथ ही देश में भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है. 

आमिर ने कितनी बार की शादी?

आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. हालांकि, करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और दोनों एक बेटे, आज़ाद राव खान, के माता-पिता बने. लेकिन 2021 में शादी के 16 साल बाद आमिर और किरण ने भी अलग होने का फैसला किया. बावजूद इसके, आमिर आज भी अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए हुए हैं और अक्सर  परिवार के साथ खास मौकों पर एक साथ नजर आते हैं.

Loading Ad...

कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

यह भी पढ़ें

खबरों के मुताबिक, गौरी की मां तमिलियन और पिता आइरिश हैं. उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. प्रोफेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो गौरी हेयरड्रेसर रही हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है. गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है, हालांकि उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ में काम कर रही हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...