Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे विराट कोहली-अनुष्का, वजह जानकर दंग रह जाएंगे सब

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्म को मात दे रही है. फिल्म ना सिर्फ अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां भी इस फिल्म को देख चुकी हैं. वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि इसके दूसरे पार्ट में विराट और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे.

Image Credits:Anushka Sharma/instagram/IMBD
Loading Ad...

बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है, और वो है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की, ये फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तभी से चर्चाओं में बनी हुई है, फिल्म की रिलीज के दो हफ्तों तक इस फिल्म की कमाई धीमी पड़ी हुई थी. दर्शक फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे, लेकिन फिल्म ने तीसरे हफ्ते से ऐसी रफ्तार पकड़ी की इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. 

 हनुमान अंश का फैन हुआ बॉलीवुड

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्म को मात दे रही है. फिल्म ना सिर्फ अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां भी इस फिल्म को देख चुकी हैं और इसकी तारीफ करती  नहीं थक रही हैं. हेमा मालिनी से वरुण धवन समेत कई एक्टर्स फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर चुके हैं. 

Loading Ad...

हनुमान अंश 2 में विराट-अनुष्का की एंट्री

Loading Ad...

वहीं हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी कहा था कि वो चाहते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी  ये फिल्म देखें. अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इसको लेकर बेहद ही हैरान करने वाला बयान दिया है. जिसने दर्शकों की exictement बढ़ा दी है. दरअसल फिल्म के आने वाले Parts में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो हो सकता है. 

फिल्म की प्रोड्यूर ने क्या बताया?

Loading Ad...

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि ये प्रोजेक्ट हमेशा से एक ट्रॉयोल़ॉजी के तौर पर आने वाला था. नम्रता ये भी बताया कि तीसरे पार्ट में ये दिखाया जाएगा कि नीम करोली की स्प्रीचुअल जर्नी ग्लोबल ऑडियंस तक कैसे पहुंची. 

‘मैंने उनमें से कुछ संपर्क किया है’

वहीं जब बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर नम्रता से पूछा गया कि क्या विराट और अनुष्का जैसे सितारे फिल्म के दूसरे पार्ट पार्ट में कैमियो कर सकते हैं. तो उन्होंने कहा, मैंने उनमें से कुछ संपर्क किया है और वो फिल्म के बारे में पहले से जानते थे. 

Loading Ad...

विराट और अनुष्का का नीम करोली बाबा से खास कनेक्शन

बता दें कि विराट और अनुष्का का नीम करोली बाबा के साथ एक आध्यात्मिक संबंध है. और वो कई बार उनके कैंची धाम जा चुके हैं. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि प्रोड्यूस ने अभी से हिंट दे दिया है कि विराट और अनुष्का फिल्म के दूसरे पार्ट में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं. 

100 करोड़ के पार हुई हनुमान अंश

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

धीरे-धीरे दर्शकों के  बीच फिल्म हनुमान अंश की चर्चा बढ़ रही है. जिन लोगों ने इसे देखा, उनकी प्रतिक्रिया ने दूसरे दर्शकों को सिनेमाघरों तक पहुंचाया. यही वजह है कि फिल्म की स्क्रीन और शो बढ़ते गए और कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ती चली गई. बताया जा रहा है कि 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितने दिनों तक टिकी रहती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...