जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर भाई का बड़ा दावा, सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन, इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की आत्महत्या की खबर से मनोरंजन जगत में शोक है. उनके भाई आकाश उगले ने इस मामले को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ते हुए जांच की मांग की है.

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर भाई का बड़ा दावा, सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन, इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल
Image Credits: Sanchita Ugale/ Instagram
Advertisement

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री और दर्शकों को झकझोर कर दिया. इस मामले में उनके भाई आकाश सतीश उगले का बयान सामने आया है. उन्होंने अपनी बहन की मौत को सीधे तौर पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत से जोड़ा और इंडस्ट्री के दबाव पर सवाल उठाए. 

संचिता उगले की मौत पर भाई का बड़ा दावा

आकाश उगले ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया कि इंडस्ट्री में दबाव के कारण उनकी बहन और सुशांत सिंह राजपूत दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा  संचिता का कनेक्शन

आकाश उगले ने कहा, "मेरी बहन संचिता उगले ने कल (14 जून 2026) आत्महत्या कर ली है. मौत से पहले उनका एक इंस्टाग्राम अकाउंट था, जिसे मैं आपको दिखाना चाहता हूं. उस अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर में मेरी बहन की फोटो लगी हुई है और बायो में 'श्री कृष्णा लवर' लिखा हुआ है."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ''मेरी बहन का आखिरी पोस्ट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा हुआ था जिन्होंने 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी. मेरा मानना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के दबाव के कारण ऐसा कदम उठाया था. मेरी बहन ने भी उसी तरह के दबाव की वजह से आत्महत्या की है.''

उन्होंने कहा, "उनकी बहन ने मरने से एक दिन पहले एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- 'इट्स अगेन 14 जून' यानी 'फिर से 14 जून आ गया है.' मेरी बहन ने भी इसी तारीख को आत्महत्या की."

संचिता के पिता ने प्रधानमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग 

आकाश सतीश उगले ने मीडिया और सरकार से अपील करते हुए कहा, "मैं सभी पत्रकारों से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से विनती करता हूं कि इस घटना का संज्ञान लिया जाए और इसकी गंभीरता से जांच की जाए."

यह भी पढ़ें

वहीं पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, संचिता उगले की मौत नालासोपारा के आचोले गांव के घर में रविवार शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई थी. शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें