Advertisement

Loading Ad...

'धुरंधर' को मांगनी ही पड़ेगी माफी... 'कांतारा' विवाद में मंदिर जाकर मांगेंगे क्षमा, कोर्ट में हलफनामा भी दाख‍िल करेंगे

कांतारा विवाद को लेकर रणवीर सिंह के बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. एक्टर के इस मामले को लेकर अब सुनवाई हुई है,जिसके बाद रणवीर सिंह शपथपत्र दाखिल कर माफी मांगेगे. इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी.

Loading Ad...
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, वहीं इस बीच एक्टर का कांतारा चैप्टर 1 को लेकर हुआ विवाद भी चर्चा का विषय बन गया है. एक्टर ने कुछ महीनों पहले कांतारा चैप्टर 1 में एक दिव्य किरदार को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. 
 
रणवीर ने मामले को रद्द करने की माँग की
 
अब कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार यानि 24 मार्च को रणवीर सिंह की याचिका पर सुनवाई की. दरअसल कांतारा विवाद की वजह से हाई ग्राउंडस् पुलिस स्टेशन में प्राइवेट कंप्लेंट और FIR दर्ज की गई थी. जिन्हें एक्टर ने रद्द करने की माँग की है. 
 
सुनवाई के दौरान कोर्ट क्या बोला?
 
बता दें कि इस मामले की सुनवाई को लेकर एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी पहुंचे थे. इस दौरान जस्टिस एम.नागप्रसन्ना की एकल-पीठ ने आपत्तियां दाखिल करने में हुई देरी पर सवाल उठाया था. साथ ही एक्टर की विवादित टिप्पणियों को ग़लत बताया था.म.नागप्रसन्ना की एकल-पीठ ने इस मामले पर जोर देकर कहा है कि पब्लिक फ़िगर जिम्मेदारी दिखाएँ. 
 
शिकायतकर्ता के वकील ने जताईं आपत्ति
 
इस मामले को लेकर हुई बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता के वकील की तरफ़ से कुछ आपत्तियां जताई गईं. वकील का कहना है कि रणवीर सिंह ने इस मामले में दिल से माफी नहीं मांगी है. 
 
शिकायतकर्ता के वकील प्रशांत मेथल ने इस माफी पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि रणवीर सिंह ने सिर्फ इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है, आमने-सामने नहीं, इसलिए ये सच्ची माफी नहीं बल्कि सिर्फ औपचारिकता लगती है.
 
चामुंडी मंदिर जाकर माफी मांगेगे रणवीर
 
वहीं मामले की सुनवाई के दौरान एक्टर के वकील साजन पूव्य्या ने ख़ुद ये प्रस्ताव रखा है कि एक्टरक मैसूर स्थित चामुंडी मंदिर जाकर व्यक्तिगत रुप से भी मांगी मांगने  के लिए तैयार हैं. साजन पूवय्या ने कहा, 'हम माफी का हलफनामा दाखिल करेंगे. हम चामुंडी हिल भी जाएंगे.' 
 
पीठ ने सुनवाई के दौरान क्या कहा?
 
पीठ ने जवाब दिया, 'आपको मंदिर जरूर जाना चाहिए. आपसे गलती हो गई है. आपके अंदर पछतावे की भावना होनी चाहिए. एक्टर्स का लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव होता है.' 
 
किस दिन शपथपत्र दाखिल कर माफी मांगेगे रणवीर
 
इस सुनवाई के बाद पीठ ने मामले को 10 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है.  कांतारा विवाद को लेकर एक्टर 10 अप्रैल को अदालत में शपथपत्र दाखिल कर बिना शर्त माफी मांगेगे. 
 
जाने क्या है पूरा मामला
 
ये पूरा मामला गोवा में आयोजित IFFI 2025 यानि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की क्लोजिंग सेरेमनी का है. इस इवेंट को रणवीर सिंह होस्ट कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कांतारा फिल्म को लेकर ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ़ की थी. लेकिन रणवीर ने क्लाइमेक्स वाले सीन की नक़ल करते हुए चामुंडा देवी को भूत कह दिया था. 
 
‘जब आपके अंदर फीमेल भूत प्रवेश करती है…’
 
इस इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने कहा था, "मैंने थिएटर में कांतारा चैप्टर 1 देखी. मैं क्या ही कहूं, ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस थी. खासकर जब आपके अंदर फीमेल भूत प्रवेश करती है तो आपने कमाल का शॉट दिया.”  इतना बोलते ही रणवीर सिंह ने क्लाइमेक्स सीन की नकल भी की.  उन्होंने अपनी आंखें बड़ी करके और जीभ बाहर निकालकर दिखाई.  इसी के बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वो उन्हें 'कांतारा 3' में देखना चाहेंगे, और अगर हां, तो वे ये मैसेज ऋषभ शेट्टी तक जरूर पहुंचा दें. 
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह 
 
रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ था कि लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था.  इतना ही नहीं उनके कमेंट को अपमानजनक बता रहे हैं.
 
रणवीर सिंह ने मांगी थी माफी
 
विवाद बढ़ता देख रणवीर सिंह ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सफाई दी और माफी मांगते हुए लिखा था, “मेरा मकसद फिल्म में ऋषभ की जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था. हर एक्टर को पता है कि उस खास सीन को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा जैसा उन्होंने किया, जिसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं.”
 
रणवीर ने आगे लिखा था, "मैंने हमेशा अपने देश की संस्कृति, परंपरा और विश्वास का बहुत सम्मान किया है.अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं.”
 
पांच दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया
 
बात करें धुरंधर: द रिवेंज की तो  बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पाँच दिनों ही में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही पहले दिन पेड प्रीव्यू के आंकड़े 43 करोड़ मिलाने के बाद 140 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 81 करोड़, तीसरे दिन 109 करोड़ और चौथे दिन 113 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पांचवें दिन 60 करोड़ की कमाई की है. साउथ भाषाओं के आँकड़े जोड़ने के बाद धुरंधर 2 ने भारत में 519.12 करोड़ का नेट कलेक्शन कर दिया है. 
 
दुनियाभर में बजा धुरंधर 2 का डंका
 
धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है, जो 4 घंटे के बावजूद दर्शकों को आख़िर तक कुर्सी तक बांधे रखती है. यही वजह है की पांच दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफ़िस पर 829.76 करोड़ का Gross कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है. सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही इस फिल्म ने 210 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...