Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'हिम्मत है तो इस्लाम…’, 'जौहर’ पर विवादित बयान देकर बुरी फंसी स्वरा भास्कर, करणी सेना ने सिखा दिया सबक

स्वरा भास्कर ने हाल ही में फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन को कायरता पूर्ण बताया था, जिसके बाद अब करणी सेना ने एक्ट्रेस को जमकर लगाड़ लगाई है.

Image Credits: @ReallySwara/X/IANS
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर से विवादों में फँस गई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में राजपूत समाज की महिलाओं के जौहर पर सवाल उठाते हुए उन्हें कायर बता दिया था, स्वरा भास्कर ने फिल्म पद्मावत एक जौहर सीन पर गुस्सा निकालते हुए इसे कायरतापूर्ण बताया था. एक्ट्रेस के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है. 

‘आपको करणी सेना माफ नहीं करेगी’

अब स्वरा भास्कर के इस बयान पर राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ का कहना है कि स्वरा भास्कर को कोई जानकारी नहीं है. वो इस तरह की बयान बाजी कर क्षत्राणियों को अपमानित कर रही हैं. कीर्ति राठौर ने स्वरा को लताड़ लगाते हुए लिखा, "स्वरा भास्कर अपनी भाषा को सुधार लें. जिस तरह का घटियापन वह दिखा रही हैं, उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि अगर आप हिंदू क्षत्राणियों को इस तरह से बेइज्जत करेंगी तो आपको करणी सेना माफ नहीं करेगी. दूसरी बात, स्वरा भास्कर को पहले होमवर्क करना चाहिए. हमारू राजपूत क्षत्राणियों का इतिहास गौरवशाली है. इतिहास बताता है कि किस तरह से हमारी पूजनीय माता पद्मिनी ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ बलिदान दिया था. उन्होंने सबको यह दिखा दिया था कि क्षत्राणियां किसी रूप में कम नहीं हैं. जौहर इसलिए किया जाता था कि मुगलों को यह बता दिया जाए कि आप कितनी भी कोशिश कर लें, क्षत्रियों को नहीं हरा सकते."

Loading Ad...

‘स्वरा भास्कर को बोलना ही है तो हलाल पर बात करें’

Loading Ad...

करणी सेना की नेता कीर्ति राठौड़ यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा,  “अगर स्वरा भास्कर को बोलना ही है तो हलाल पर बात करें. हलाला के बारे में खुद कुरान शरीफ कहता है  कि यह गलत है. इसे गैर-इस्लामिक बताया गया है. इसपर सवाल उठाइए. आप हमारी क्षत्राणियों के शौर्य और बलिदान को 'कायरता' बता रही हैं. उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.”

स्वरा ने जौहर करने वाली महिलाओं को बताया कायर!

Loading Ad...

हाल ही में  स्वरा ने पद्मावत के जौहर वाले सीन को कायरता पूर्ण बताया था, साथ ही भंसाली पर सवाल उठाया है कि क्या वो इस फिल्म के ज़रिए रेप की शिकार महिलाओं को बताना चाहते थे कि वो जीने लायक़ नहीं है. साथ ही स्वरा ने उस सीन पर भी सवाल उठाया, जिसमें प्रेगनेंट महिला को भी जौहर करते दिखाया गया है. 

‘भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती…’

स्वरा भास्कर ने एक इवेंट के दौरान कहा था, “भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती, लेकिन अगर होती तो उनकी फिल्म मुझे क्या बताती? कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए? क्या आप हमारे समाज को यही बताना चाहते हैं, जहां रेप की समस्या महामारी की तरह फैली हुई है? क्या आप रेप की शिकार महिलाओं को यही बताना चाहते हैं कि वो जीने के लायक नहीं थीं, और खुदकुशी करके ही वे इज्जतदार और बहादुर महिलाएं कहला सकती थीं?”

Loading Ad...

‘महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं’

स्वरा भास्कर ने आगे कहा था, “क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप का मतलब ही महिला की जिंदगी का अंत है? इसमें बहुत सी आपत्तिजनक बातें हैं. एक शॉट में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया. मतलब क्या आप यह कह रहे हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा, जो शायद लड़की हो, पैदा होने के लायक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि भविष्य में किसी  शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया. मैंने पांच दिन इंतजार किया और फिर यह चिट्ठी लिखी. इसमें मैं यह कहना चाह रही थी कि महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं, लेकिन इस फिल्म को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है.”

स्वरा भास्कर पर भड़के लोग

Loading Ad...

अब स्वरा भास्कर का ये वीडियो सामने आते ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जौहर पर ऐसी टिप्पणी कर स्वरा भास्कर ने भारतीय परंपरा का अपमान किया है. स्वरा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा था, “स्वरा भास्कर ने 'जौहर' को कायरतापूर्ण काम बताया है. असल में स्वरा ही कायर हैं, जिन्होंने जौहर किया, वो इस धरती पर पैदा हुई सबसे बहादुर महिलाएं थीं. हमारे इतिहास का जरा सा भी हिस्सा ऐसे 'एक्टिविस्ट्स' के ढोंग को खत्म करने के लिए काफी है.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा था, “इन्हें क्या लगता है कि जौहर मजाक-मजाक में किया गया था? जरा सोचो, उस प्रेगनेंट महिला के मन में क्या चल रहा होगा, जिसे इतना बड़ा और कठोर कदम उठाना पड़ा? AC कमरे में बैठकर बकवास करना आसान है.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा था,  “जब आपको जौहर के बारे में कोई जानकारी न हो, तो कुछ न कहें और उन महिलाओं का अपमान न करें जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी. वो अपने धर्म का सम्मान करती हैं और आपकी तरह कभी धर्म नहीं बदलतीं, इसलिए उन्हें 'छी' न कहें. असल में 'छी' तो आप हैं. जरा अपनी शक्ल तो देखो.”

Loading Ad...

स्वरा भास्कर ने बयान पर दी सफ़ाई

स्वरा भास्कर ने विवाद बढ़ता देख और भारी ट्रोलिंग के बाद सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर सफ़ाई दी है. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, “मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी. शर्मनाक है कि अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं. गाली देनी है तो दो- पर सही बयान पर दो!!! सुनिए और शेयर कीजिए. महिलाओं को बलात्कार के बाद भी ज़िंदगी का हक़ है.”

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं स्वरा 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब स्वरा भास्कर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है, इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान देकर बुरी फँस चुकी हैं. कई बार वो मोदी विरोध में भी अपनी फ़ज़ीहत करवा चुकी हैं. काफी टाइम से स्वरा कुछ ख़ास एक्टिव नहीं थी, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने सुर्खियों में रहने के लिए बयान बाजी करना शुरु कर दिया है. हाल ही में उन्होंने CJP प्रोटेस्ट को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुईं थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...