जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तेजस्वी प्रकाश से पुराने मतभेद पर सुरभि चंदना ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- गलतफहमियों को लंबा नहीं खींचना चाहिए

वेब सीरीज 'साइको सैयां' के प्रमोशन के दौरान सुरभि और तेजस्वी के बीच विवाद सामने आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी ने सुरभि के साथ इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया था. इस दौरान सुरभि भावुक होकर वहां से चली गई थीं.

तेजस्वी प्रकाश से पुराने मतभेद पर सुरभि चंदना ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- गलतफहमियों को लंबा नहीं खींचना चाहिए
Image Credits: Surbhi Chandna/Instagram/tejasswiprakash/instagram
Advertisement

टीवी की दुनिया में सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश दोनों ही जाना-पहचाना नाम हैं. दोनों के बीच कुछ समय पहले एक विवाद की खबरों ने खूब ध्यान खींचा था. अब सुरभि ने पहली बार इस पुराने मतभेद और तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ खुलकर बातें की. एक मीडिया एजेंसी से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि हमारी दोस्ती काफी पुरानी है. इंडस्ट्री में रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन जरूरी यह है कि लोग बात करके चीजों को सुलझाएं और आगे बढ़ें. 

‘इन बातों को सिर्फ कहने तक सीमित नहीं रखना चाहिए’

इंडस्ट्री में कलाकारों के एक-दूसरे को सपोर्ट करने की जरूरत पर बात करते हुए सुरभि ने कहा, ''इंडस्ट्री के लोग अक्सर अच्छे माहौल, स्वस्थ कामकाज और वर्क एथिक्स की बात करते हैं. इन बातों को सिर्फ कहने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि कलाकारों को वास्तव में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे की उपलब्धियों की सराहना भी करनी चाहिए.’’

‘मेरा रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं है’

सुरभि ने अपनी प्रोडक्शन डेब्यू सीरीज 'इश्क दम और इडली रसम' का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके कई पुराने को-स्टार्स इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं. “इन कलाकारों के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं है, बल्कि सालों पुरानी दोस्ती भी है. जब मैंने अपना शो के लिए पुराने दोस्तों को खुद फोन किया और उनसे इसमें काम करने के लिए कहा, तो वह तुरंत राजी हो गए.’’

Advertisement

‘मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं है’

सुरभि ने कहा, ''काम के दौरान रिश्तों में कभी-कभी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कलाकारों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी या  लेकिन उसे लंबे समय तक बनाए रखना सही नहीं है. तेजस्वी के साथ मेरा रिश्ता अब भी बना हुआ है. मैं तेजस्वी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी. वह भी मेरे शो की सक्सेस पार्टी में आई थीं. हम दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानती हैं. हमारा रिश्ता उस समय से है, जब तेजस्वी ने ज्यादा शोज नहीं किए थे. हमारे पास एक-दूसरे के नंबर हैं और हम इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं.’’

जानें क्या है मामला 

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस साल फरवरी में वेब सीरीज 'साइको सैयां' के प्रमोशन के दौरान सुरभि और तेजस्वी के बीच विवाद सामने आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी ने सुरभि के साथ इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया था. इस दौरान सुरभि भावुक होकर वहां से चली गई थीं, हालांकि तेजस्वी ने ऐसा फैसला क्यों लिया था, इसकी सही वजह अब तक साफ नहीं हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें