जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20 में बचपन का कौन सा किस्सा याद कर भावुक हो गईं Mahhi Vij, Fans भी रह गए दंग

माही ने किचन में हो रहे भेदभाव और राजनीति को लेकर अपनी परेशानी बताते हुए याद किया कि कैसे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति की वजह से उन्हें बचपन में कई मौकों पर uncomfortable महसूस होता था. उन्होंने कहा कि बचपन के उस दुखद अनुभव के बावजूद, आज भी वह उस रिश्तेदार के बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार रखती हैं.

Bigg Boss 20 में बचपन का कौन सा किस्सा याद कर भावुक हो गईं Mahhi Vij, Fans भी रह गए दंग
Image Credits: jiohotstarreality/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीज़न 20 में काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है, शो में आए दिन नए-नए Twist & Truns देखने को मिल रहे हैं, साथ ही घरवालों के बीच लड़ाई झगड़े का सिलसिला भी जारी है. वहीं बीते एपिसोड में माही विज काउी इमोशनल नज़र आईं, उन्होंने अपनी बचपन की यादों को याद करते हुए  कुछ ऐसा बताया की हर कोई हैरान रह गया. 

बिग ब़ॉस के घर में एक बार फिर से माही विज और मैरी कॉम के बीच किचन की राजनीति ने घर का माहौल गरमा दिया है.  हाल ही के एपिसोड में माही विज ने अमन गांधी से बात करते हुए यह मुद्दा उठाया कि मैरी कॉम किचन में पक्षपात करती हैं और अपने दोस्तों को ज्यादा खाना देती हैं. 

‘मुझे मैरी कॉम से कोई परेशानी नहीं है’
 
इस मुद्दे पर बात करते हुए माही विज काफी इमोशनल नजर आईं. उन्होंने साफ कहा कि उनकी मैरी कॉम से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, बस किचन में जो पक्षपात हो रहा है, उससे उन्हें तकलीफ हुई है. अमन से बात करते हुए माही विज ने इस बात को अपने बचपन की यादों से जोड़ा और बताया कि लोअर मिडिल क्लास परिवार से आने की वजह से उन्होंने ऐसी घटनाओं को अलग तरीके से महसूस किया है. उन्होंने कहा, "मुझे मैरी कॉम से कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिस तरह से वह किचन में पक्षपात करती हैं, वह अच्छा नहीं लगता है और मुझे अपने बचपन की याद आने लगती है.”

Advertisement

माही ने किचन में हो रहे भेदभाव और राजनीति को लेकर अपनी परेशानी बताते हुए याद किया कि कैसे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति की वजह से उन्हें बचपन में कई मौकों पर uncomfortable  महसूस होता था.  उन्होंने कहा कि बचपन के उस दुखद अनुभव के बावजूद, आज भी वह उस रिश्तेदार के बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार रखती हैं. 

‘तेरा बाप दे रहा है पैसे’

उन्होंने कहा, "मैं लोअर मिडिल क्लास फैमिली से हूं, हम बचपन में कभी रेस्टोरेंट नहीं गए थे और बस रिश्तेदारों के साथ ही गए थे. एक बार मेरी बहन ने उनसे कहा कि मुझे कॉर्न सूप पीना है, तो उन्होंने उससे कहा था कि तेरा बाप दे रहा है पैसे? और आज भी मैं उनके बच्चों के साथ अच्छे से पेश आती हूं और आज उन सबमें मैं सबसे ज्यादा कामयाब हूं.”

शो से बाहर हुआ ये सदस्य 

बता दें कि बीते एपिसोड में रीति तिवारी को शो से बेघर कर दिया गया है, Mid Week Eviction में रीति की शो से छुट्टी कर दी गई है. बिग बॉस ने कप्तान के नए दावेदार माही विज, उदीति, और यंग को एक स्पेशल पॉवर दी थी.  जिसके चलते किसी एक शो से बेघर करना था, तीनो ने रीति का नाम लिया. ऐसे में रीति शो से बेघर हो गईं हैं. 

Advertisement

घर का नया कप्तान कौन बना

वहीं शो का चौथा कप्तान कौन बनेगा इसका खुलासा भी हो गया है, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उदिति शो की नई कप्तान बन गई हैं, ऐसे में देखने वाली बात तो ये होगी की वो पूरे हफ्ते किस तरह से घर को मैनेज करती हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें