जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर। नुसरत की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया उनका हेल्थ अपडेट.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी
Image Credit: IANS
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के बाली में हुए एक्सीडेंट को लेकर अब उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है. नुसरत की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की आगे की जांच के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी. 

नुसरत की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''नुसरत भरूचा काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां दुर्भाग्यवश उनके एक हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. डॉक्टर पहले उनकी स्थिति का पूरा मूल्यांकन करेंगे और इसके बाद सर्जरी को लेकर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी.''

साध्वी से बोल्ड हुईं ममता कुलकर्णी को डांस करना पड़ा भारी, अब दी ऐसी सफ़ाई, लोगों ने लगा दी क्लास

बाली एक्सीडेंट पर आया नुसरत की टीम का आधिकारिक बयान

Advertisement

नुसरत की टीम ने आगे कहा, ''इस समय हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नुसरत का स्वास्थ्य और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. हम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी. चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए नुसरत को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी. ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों तक उनका प्रोफेशनल कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है.''

नुसरत की टीम ने लोगों से की खास अपील 

नुसरत की पब्लिसिस्ट ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की. टीम ने कहा, "हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने इलाज और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए जरूरी समय और स्पेस दें. नुसरत के लिए चिंता और शुभकामनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों के हम आभारी हैं. सही समय पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी."

BB20: Qazi के Lolipop वाले बयान पर भड़कीं Kankia Mann, Fans ने एक्ट्रेस को ही कर दिया Troll

दरअसल, इससे पहले नुसरत भरूचा के बाली में एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस काम के सिलसिले में बाली गई थीं. वहां अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने के बाद उन्होंने कुछ दिन और रुकने का फैसला किया. इसी दौरान वह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं. हादसे में चोट लगने के बाद उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब उनकी टीम के बयान से रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

हादसे से कुछ समय पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर बाली से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वह छुट्टियों का आनंद लेती नजर आई थीं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें