साध्वी से बोल्ड हुईं ममता कुलकर्णी को डांस करना पड़ा भारी, अब दी ऐसी सफ़ाई, लोगों ने लगा दी क्लास
अध्यात्म के रास्ते पर चलने और साध्वी बन जाने के बाद जिस तरह से ममता कुलकर्णी ने फिल्मी गानों पर डांस किया है, उसके बाद से ही ममता सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. लोग उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. दरअसल ममता जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं.
Follow Us:
प्रयाग राज में महाकुंभ के दौरान संन्यास का ऐलान कर चुकीं ममता कुलकर्णी इस वक्त लोगों के निशाने पर आई हुई हैं, बीते दिनों एक इवेंट में ममता बेहद ही स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आईं थी. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान अपनी फिल्मों के गानों पर डांस भी किया था.
साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी डांस कर बुरी फंसी
अध्यात्म के रास्ते पर चलने और साध्वी बन जाने के बाद जिस तरह से ममता कुलकर्णी ने फिल्मी गानों पर डांस किया है, उसके बाद से ही ममता सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. लोग उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. दरअसल ममता जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं. ये स्टूडेंट से जुड़ा फेस्टिवल था. इसमें ममता कुलकर्णी ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी. यही वजह है की वो लोगों के निशाने पर आ गईं हैं.
ममता कुलकर्णी की हरकत पर भड़के लोग
ममता कुलकर्णी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, “Sanyasini ke role ke shooting ka pack up???”
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Ye sanyas lene k baad bhagti dekho kitne dil se bhajan ga rhi hai bhagto k liye”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,”Kya hua sadhvi banne gaye the na madam, paisa nahi bana kya waha”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Tu to sadvi bn gyi thi Dramebaaz”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Kinnar akhade se nikal dene ke bad ab kuchh to kamai karni padegi or iske bas ki bat bhi nahi sansayas jivan jina”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Sadvi ka bhoot jaldi utar gaya”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Ye toh baba giri se fir nachne lagi”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “बताओ ये साध्वी बनी थी”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Waaah re mamta mata everyone unfollow kro iski nautanki ko hawa mat do”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Shi khete hai log imaan dharam hota hi nhi tum logo ka”
विवाद के बाद ममता कुलकर्णी ने सफ़ाई में क्या?
अब ममता कुलकर्णी ने विवाद के बाद इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और डांस पर हो रहे विवाद पर सफाई दी है. इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण रास की दलील दी है. इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें लिखा है, 'अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब श्री कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे, ये उसको भी दिखाते और कहते ये कैसा भगवान है, जो नाचता है. उस रास में महादेव भी पहुंचे थे दाढ़ी और मूंछों के साथ’.
ममता को सफ़ाई देना पड़ा भारी
अब जिस तरह से ममता ने अपनी सफ़ाई पेश करते हुए श्रीकृष्ण रास की दलील दी है, उसकी वजह से भी वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं.एक यूजर ने लिखा, “तु कुछ भी करले लेकिन तेरे को राणा जी कभी माफ नहीं करेंगे.”
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अपनी तुलना भी की तो भगवान से वाह. इतना तो अनर्थ न करो बहन. गलती की है तुमने मान लो इस बात को. भगवान के जैसे राक्षसों को नहीं मारा तुमने और ना ही कोई चमत्कार किया. तुम इंसान हो और इंसान ही रहो. अपनी गलती पर पर्दा मत डालो. गाना भी तुमने गलत चूज़ किए गुपचुप गुपचुप.”
ममता ने 2025 में संन्यासी बनने का ऐलान किया था
बता दें कि ममता कुलकर्णी महाकुंभ 2025 के वक्त सुर्खियों में आई थीं. ममता ने संन्यासी बनने का ऐलान किया था. महाकुंभ में उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था. लेकिन विरोध के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था. इसके बाद से वो भगवा कपड़े पहने साध्वी के लुक में ही दिखाई देती थीं. लेकिन ममता अब फिर से साध्वी की राह छोड़कर ग्लैमर को अपना रही हैं. जिसकी वजह से वो लोगों के निशाने पर हैं.
ममता ने कब छोड़ा था बॉलीवुड
बात करें ममता कुलकर्णी के वर्क फ़्रंट की तो एक्ट्रेस ने 1992 में मेरा दिल तेरे लिए नाम की फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ममता ने वक़्त हमारा है, करण अर्जुन, Karanti veer , सबसे बड़ा खिलाड़ी, और बाज़ी नाम की हिट फ़िल्मों में काम किया है. फ़िल्म करण अर्जुन में गुप चुप गुप चुप गाने में ममता कुलकर्णी को काफ़ी पसंद किया गया था, आख़िरी बार वो साल 2002 में कभी हम कभी तुम नाम की फ़िल्म में नज़र आई थी. इस फ़िल्म के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को छोड़ दिया था.