जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ये देश को अगला पाकिस्तान बनाना चाहते...', अभिजीत दीपके-ध्रुव राठी पर भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- ये भारत से नफरत करते हैं

मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट पर 8 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में वोटी चोरी के आरोपों से लेकर चुनाव आयोग, विपक्ष तक पर तीखी बातें की हैं. मनोज मुंतशिर ने वीडियो की शुरुआत में कहा, मेरे बच्चों, यूथ, जेन जी, जेन अल्फा, मिलनियल्स, जिलनियल्स, मैं ये वीडियो इसलिए बना रहा हूं क्योंकि अब जरूरी हो गया है.

'ये देश को अगला पाकिस्तान बनाना चाहते...', अभिजीत दीपके-ध्रुव राठी पर भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- ये भारत से नफरत करते हैं
Image Credits: IANS/manojmuntshir/Instagram
Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. CJP ने भी जंतर-मंतर पर पर प्रोटेस्ट का तंबू का गाड़ दिया है. वोट चोरी के आरोपों को लेकर जारी सियासी बहस के बीच गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो जारी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं को नसीहतदी है. साथ ही उन्होंने CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया, इतना ही नहीं मनोज मुंतशिर ने यू्ट्यूबर ध्रुव राठी पर भी निशाना साधा है. 

मनोज मुंतशिर ने अभिजीत दीपके को लगाई फटकार

मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट पर 8 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में वोटी चोरी के आरोपों से लेकर चुनाव आयोग, विपक्ष तक पर तीखी बातें की हैं. मनोज मुंतशिर ने वीडियो की शुरुआत में कहा, 'मेरे बच्चों, यूथ, जेन जी, जेन अल्फा, मिलनियल्स, जिलनियल्स, मैं ये वीडियो इसलिए बना रहा हूं क्योंकि अब जरूरी हो गया है. ज़रूरी इसलिए क्योंकि आपको मिसगाइड किया जा रहा है और आप इतने भोले हैं, इतने इनोसेंट हैं कि आस्तीन में छुपे हुए सांप आपको दिखाई नहीं दे रहे. मैंने आज तक अपनी किसी वीडियो में किसी पॉलिटिशियन का नाम नहीं लिया, लेकिन अब बिना नाम लिए बात नहीं हो सकती. आप में से कुछ बच्चे अभिजीत दीपके के बहकावे में आकर सड़कों पर आ गए हैं, आंदोलन कर रहे हैं.’

‘क्या आपके लीडर की नियत ठीक है?’

Advertisement

मनोज मुंतशिर ने अभिजीत दीपके में निशाना साधते हुए कहा, “ये जानना भी आपका हक है कि आपको लीड कौन कर रहा है? क्या आपके लीडर की नियत ठीक है? आपको सड़कों पे उतारकर कोई वाकई देश का भला करना चाहता है या आपको झुनझुने की तरह बजाकर कोई अपनी पावर का गेम खेल रहा है?

मनोज मुंतशिर ने ध्रुव राठी पर साधा निशाना

मनोज मुंतशिर ने अपनी वीडियो में ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए लिखा, “ये जर्मन शेफर्ड यूट्यूबर जो मौके की हड्डी सूंघता हुआ भारत आ पहुंचा है. इसे मच्छार के पराक्रम में भी षड्यंत्र नजर आया था. यार एक मौका था देश की पीठ थपथपाने का, वहां भी पीठ में खंजर उतारने चले आए. क्यों देश की किसी भी जीत पर, किसी भी गौरव पर इन लूजर्स की सोशल मीडिया टाइमलाइन ब्लैंक रहती है? मंगलयान से लेकर मच्छार तक, जब भी दुनिया भारत की वाहवाही करने लगती है इनको सांप सूंघ जाता है. इनके देशप्रेम पर आपको डाउट होना चाहिए. मुझे कोई डाउट नहीं है. मुझे पूरा विश्वास है कि ये भारत से नफरत करते हैं क्योंकि इनकी फंडिंग सरहद पार से आती है.”

‘ये तुम्हारे दम पर इस देश को अगला नेपाल बनाना चाहते हैं’

मनोज मुंतशिर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'ये तुम्हारे दम पर इस देश को अगला नेपाल बनाना चाहते हैं, पाकिस्तान बनाना चाहते हैं, बांग्लादेश बनाना चाहते हैं. उनके जैसा बनना चाहते हो तुम? तुम सोच रहे होगे और शायद ये सवाल बहुत लोगों के मन में आ रहा होगा कि मैं सरकार का आदमी हूं. देखो, नहीं हूं मैं सरकार का आदमी. कोई कनेक्शन नहीं है मेरा भारतीय जनता पार्टी से. लेकिन मैंने कभी ये झूठ नहीं बोला कि मैं न्यूट्रल हूं. मैं सत्य, सेना और सनातन में विश्वास रखता हूं और इसलिए RSS, बीजेपी के साथ मेरा आइडियोलॉजिकल मैच है और ये कोई गुनाह नहीं है.”

Advertisement

‘प्रॉब्लम वहीं है जहां ये हारते हैं’

गीतकार ने वोट चोरी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दीं. मनोज मुंतशिर ने आगे लिखा, “जहां नंबर्स ने इनको फेवर किया वहां ना तो इलेक्शन कमिशन में कोई प्रॉब्लम थी ना ईवीएम में. प्रॉब्लम वहीं है जहां ये हारते हैं. हार की बात, बंगाल की बात करते हैं. पिछले तीन इलेक्शन के नंबर्स बता रहा हूं. 2016 में बीजेपी ने सिर्फ तीन सीट जीती, सिर्फ तीन। 2021 में 77, ग्राफ ऊपर जा रहा था. 2024 में फॉर ऑब्वियस रीजन्स 208 सीट. अगर बीजेपी को फ्रॉड ही करना होता तो सेंटर में अपनी सरकार होने के बावजूद और एज दे क्लेम कि इलेक्शन कमिशन बीजेपी की जेब में था, फिर दस साल इंतजार क्यों किया?”

जानें क्या है मामला

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मुख्य रूप से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों के कारण मांगा जा रहा है. विपक्षी दलों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया के जरिए साफ्टवेयर का इस्तेमाल करके वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिसे वो मताधिकार से वंचित करने का फर्जीवाड़ा बता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया था कि अन्य चुनाव आयुक्तों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और फॉर्म 6 से जुड़े कुछ फैसलों पर आंतरिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराई थीं. विपक्ष का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने सामूहिक निर्णय लेने के बजाय अकेले अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया है.


बीजेपी ने इस मामले पर क्या कहा

Advertisement

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक तथा संगठनों जैसे कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर जंतर-मंतर और  देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन किया है और ज्ञानेश कुमार पर पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है. वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है और चुनाव आयोग का बचाव किया है.बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं की छवि को धूमिल करने के लिए अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है और इसे केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें