Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Shahrukh B’day Special : इन 6 फिल्मों के जरिए Box Office पर राज करेंगे King Khan !

शाहरुख़ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं, दरअसल शाहरुख़ जल्द ही बैक टू बैक कई फ़िल्मों में नज़र आने वाली हैं । जिनके ज़रिए वो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते नज़र आएँगे । तो चलिए इंतज़ार किस बात का,आपको बताते हैं की एक्टर जल्द ही किन किन बड़ी फ़िल्मों में नज़र आने वाले हैं ।

Loading Ad...
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ख़ान आज 59th  साल के हो गए हैं, एक्टर के जन्मदिन के मौक़े पर आज आपको एक्टर से जुड़ी कुछ नई फ़िल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर एक्टर के फैंस भी ख़ुशी से झूम उठेंगे…शाहरुख़ खान के लिए साल 2023 से काफ़ी ज़बरदस्त साबित हुआ था । एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर तीन सुपरहिट फ़िल्में देकर धमाल मचा दिया था। पठान ,जवान और डंकी के ज़रिए एक्टर ने करोड़ों का कारोबार किया था…वहीं अब शाहरुख़ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं, दरअसल शाहरुख़ जल्द ही बैक टू बैक कई फ़िल्मों में नज़र आने वाली हैं । जिनके ज़रिए वो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते नज़र आएँगे । तो चलिए इंतज़ार किस बात का,आपको बताते हैं की एक्टर जल्द ही किन किन बड़ी फ़िल्मों में नज़र आने वाले हैं ।

1: King: शाहरुख़ खान जल्द ही सुजॉय धोष की एक्शन ड्रामा फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं । एक्टर जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरु करने वाले  हैं । शाहरुख़ के साथ इस फ़िल्म में सुहाना भी अहम रोल में नज़र आएँगी । वहीं फ़िल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नज़र आएँगे, मीडिया रिपोट्स की माने तो इस फ़िल्म की शूटिंग शाहरुख़ साल 2025 की शुरुआत में कर सकते हैं । बताया जा रहा है की ये फ़िल्म ईद 2026 पर रिलीज़ होगी ।

2: पठान 2 : साल 2023 में रिलीज़ हुई पठान ने शाहरुख़ के डुबते करियर को फिर से पटरी पर ला दिया था । अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को लेकर आने की तैयारी में हैं । फ़िल्म में एक बार फिर से शाहरुख़ और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नज़र आएगी ।

3: टाइगर vs पठान : यश राज फिल्मस के मालिक आदित्य चोपड़ा जल्द ही टाइगर vs पठान लेकर आने वाले हैं । इस फ़िल्म में सलमान और शाहरुख़ के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी । बताया जा रहा है की इस फ़िल्म को 350 करोड़ के बजट से बनाया जाएगा । फ़िल्म को सिद्दार्थ आनंद ही डायरेक्ट करेंगे । फ़िल्म में दीपिका और कैटरीना भी दिखाई देंगी ।

4: ब्रह्मास्त्र 2:  फ़िल्म में ब्रह्मास्त्र  में शाहरुख़ खान के Cameo ने लोगों का दिल जीत लिया था, ऐसे में डिमांड की जा रही थी की इस फ़िल्म के दूसरे पार्ट में भी एक्टर को कास्ट किया जाए । वहीं अब सुनने में आ रहा है की शाहरुख़ को मेकर्स ब्रह्मास्त्र 2 में भी नज़र आने वाले हैं । फ़िल्म के पहले पार्ट में एक्टर वानर अस्त्र के किरदार में नज़र आए थे।

5: विशाल भारद्वाज की फ़िल्म : शाहरुख़ खान जल्द ही बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फ़िल्म में भी नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म की कहानी एक्टर को काफ़ी पसंद आई है और वो जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग करने वाले हैं।

6: यश - शाहरुख़ की नई फ़िल्म : मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की जल्द ही शाहरुख़ खान साउथ के सुपरस्टार यश के साथ काम करने वाले हैं। खबरो की माने तो दोनों एक साथ मिलकर बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म लेकर आने वाले हैं।अगर ये दोनों ही एक्टर एक साथ फ़िल्म में नज़र आएँगे तो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मच सकती है। रिपोट्स की माने तो ये फ़िल्म 2025 के लास्ट में शुरु हो सकती है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...