Advertisement
श्रीलंका में भारत को ‘सबसे गंदा’ कहने वालीं शहनाज बुरी फंसी, ट्रोलर्स ने एंटी नेशनल कहा तो एक्ट्रेस ने भी दिया जवाब
शहनाज का भारत को गंदा कहना लोगों को चुभ गया और अब शहनाज जमकर ट्रोल हो रही हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एंटी नेशनल’ जैसे कमेंट भी सुनने पड़ रहे हैं.
Advertisement
एंकर, पूर्व एक्ट्रेस और अब व्लॉगर बनीं शहनाज ट्रेजरी इन दिनों सुर्खियों में हैं. वजह है उनका एक ट्रैवल व्लॉग. जिसमें उन्होंने भारत को ‘गंदा देश’ कह दिया. इसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं.
फिल्म इश्क विश्क प्यार-व्यार से डेब्यू करने वालीं शहनाज ट्रेजरी अब ट्रैवलिंग से जुडे व्लॉग बना रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में श्रीलंका टूर के बारे में बताया. इस दौरान वहां के टूरिज्म फेसिलिटी और सफाई की जबरदस्त तारीफ की, इस मामले में उन्होंने श्रीलंका को इंडिया से न केवल बेहतर बताया बल्कि भारत को सबसे गंदा देश तक कह दिया.
शहनाज को क्यों सुनना पड़ा एंटी नेशनल?
Advertisement
शहनाज का भारत को गंदा कहना लोगों को चुभ गया और अब शहनाज जमकर ट्रोल हो रही हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एंटी नेशनल’ जैसे कमेंट भी सुनने पड़ रहे हैं. लोगों ने उन्हें आईना दिखाते हुए कहा, विदेश में घूम-घूमकर अपने देश की बुराई करना गलत है.
Advertisement
शहनाज के वीडियो में क्या है?
दरअसल, शहनाज श्रीलंका के एला रेलवे स्टेशन पर थीं. यहां की खूबसूरती के साथ-साथ उन्होंने सफाई पर भी बात की. वो रेलवे स्टेशन की सफाई से काफी इंप्रैस दिखीं. व्लॉग में वो कहती हैं, यहां विदेशी टूरिस्ट कितने सारे हैं, वजह सफाई है. इस दौरान शहनाज वहां रखे डस्टबीन भी दिखाती हैं.
Advertisement
इस दौरान शहनाज श्रीलंका के टूरिज्म के आंकड़े और कमाई का डाटा भी शेयर करती हैं. वो कहती हैं, चलो स्वीकार कर लो कि भारत गंदा देश है. भारत गंदगी की वजह से टूरिज्म में पीछे जा रहा है. शहनाज के मुताबिक, भारत में गंदगी फैलाने पर फाइन लगाया जाना चाहिए. वे कहती हैं भारत में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं लेकिन सड़कों, मंदिरों, पहाड़ों और समुद्र किनारों पर इतना बुरी तरह से कचरा फैला रहता है कि वहां आकर विदेशी पर्यटकों का एक्सपीरियंस खराब हो जाता है.
शहनाज ने अपने पोस्ट में भी भारतीय लोगों की आदतों पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि आखिर भारत में लोग खुलेआम कचरा फेंकना और थूकना सामान्य क्यों मानते हैं? उन्होंने कहा कि असली देशभक्ति सिर्फ नारे लगाने या झंडा लहराने में नहीं, बल्कि अपने देश को साफ रखने में है.
हालांकि शहनाज के इस वीडियो पर ट्रोलर्स के साथ उनके सपोर्ट करने वालों के कमेंट भी आ रहे हैं. जो उनकी बात से बिल्कुल सहमत दिखे. कई लोगों ने कहा, दूसरे देश में भारत को बदनाम कर रही हैं, तो कई ने यह भी कहा कि शहनाज की बात बिल्कुल सही है. लोगों को ये सच्चाई स्वीकार करनी ही पड़ेगी कि भारत में टूरिस्ट प्लेस गंदे रहते हैं. एक यूजर ने लिखा, लोगों को ये बात और सफाई का मुद्दा समझना पड़ेगा.
Advertisement
ट्रोलिंग के बाद क्या बोलीं शहनाज?
वहीं, सोशल मीडिया पर बुरी तरह तरह ट्रोल होने के बाद भी शहनाज ट्रेजरी अपने रुख पर कायम हैं. शहनाज ने लिखा, लोग उन्हें ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन वो अपनी बात पर कायम हैं. उन्होंने कहा भारत बहुत खूबसूरत देश है, लेकिन यहां अब भी लोग हर जगह थूकते और कचरा फैलाते हैं. उनका मानना है कि इसका इलाज सिर्फ भारी जुर्माना है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ऐसे लोग भारत की रक्षा नहीं कर रहे, बल्कि गलत आदतों को प्रमोट कर रहे हैं. ‘चलता है’ वाली सोच से निकलकर देश को खूबसूरत बनाना होगा.