Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कोलकाता कांड पर Salman , SRK औॅर Aamir को ऐसा काम करना पड़ा भारी, भड़के Kumar Sanu !

कोलकाता में हुई घटिया हरकत ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था। बंगाल में इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था, आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस बर्बरता के साथ हुए क्राइम पर अपनी नाराज़गी जाहिर की थी । लेकिन बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियाँ ऐसी थी। जिन्होंने इस मामले में चुप्पी साधे रखी।बॉलीवुड की ख़ान तिगड़ी सलमान खान, शाहरुख़ खान और आमिर खान भी उन स्टार्स में शामिल हैं। जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधी रही।अब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर कुमार सानू ने बॉलीवुड के उन स्टार्स को लताड़ लगाई है।

Loading Ad...
कोलकाता में हुए रेप कांड ने देश को दहला दिया था, इस मामले ने एक बार फिर से निर्भया कांड की याद दिला दी  थी और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल  खड़े कर दिए थे । कोलकाता में हुई घटिया हरकत ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था। बंगाल में इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था, आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस बर्बरता के साथ हुए क्राइम पर अपनी नाराज़गी जाहिर की थी । कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस मामले पर ग़ुस्सा जाहिर करते हुए इंसाफ़ की माँग की थी।रितिक रोशन से लेकर कृति सेनॉन, आलिया भट्ट से लेकर आयुष्मान खुराना ने इस मामले पर अपनी आवाज़ उठाते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ सज़ा की माँग की थी ।लेकिन बॉलीवुड की बड़ी हस्तियाँ ऐसी थी । जिन्होंने इस मामले में चुप्पी साधे रखी ।

कुमार सानू ने Khans को लताड़ा ! 

बॉलीवुड की ख़ान तिगड़ी सलमान खान, शाहरुख़ खान और आमिर खान भी उन स्टार्स में शामिल हैं । जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधी रही ।इनके अलावा अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों ने इस मामले पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है ।अब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर कुमार सानू ने बॉलीवुड के उन स्टार्स को लताड़ लगाई है । जो इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं ।  दरअसल हाल ही में कुमार सानू ने कोलकाता में हुए इस दुष्कर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है ।इसी के साथ उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री के ख़िलाफ़ काफ़ी कुछ कहा है ।सिंगर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड के लोगों को डरपोक बता दिया है।

कुमार सानू ने किसी स्टार का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधने वाले स्टार्स को जमकर फटकार लगाई है…एक्टर ने कहा की - बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में हिम्मत नहीं है। बॉलीवुड, टॉलीवुड के कौन से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सामने से आकर इस मुद्दे पर बात की हो। उन्हें डर है कि अगर वह कुछ कहेंगे, तो उनका आगे चलकर क्या होगा। इनके अंदर हिम्मत नहीं है। इन्हें दुष्कर्म के मामले पर बोलने में शर्म आ रही है।
कुमार सानू यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा की - जो सच है वो बोलना पड़ेगा। वरना जिस दिन ये झूठ खुद के घर तक आ जाएगा, उस दिन पछतावा होगा कि हमने तब सच क्यों नहीं बोला। जब आपके घर तक ये चीजें दस्तक देंगी, तब आप कहां जाओगे।

तो देखा आपने सिंगर ने ना सिर्फ़ बॉलीवुड स्टार्स के खान्स को निशाने पर लिया है । बल्कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री को भी लताड़ लगा दी है ।बता दें कि सलमान , शाहरूख और आमिर बॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्तियों में एक हैं ।अगर कोई इसी इंतज़ार में रहता है की आख़िर किसी भी मुद्दे पर ये क्या राय रखते हैं । लेकिन तीनों में से किसी ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है । यही वजह है की कुमार सानू ने चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड स्टार्स को डरपोक बता दिया है ।बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के अरजी कर अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर के साथ उसका रेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।इस मामले के बाद से ही देशभर में डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी थी ।इस केस को अब सीबीआई को सौंप दिया गया है।हर कोई दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग कर रहा है।वैसें आपका इस ख़बर पर क्या कहना है। हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...