Advertisement
सलमान खान विवाद: 'अगर 'काला हिरण' रिलीज हुई तो दुश्मनी होगी', अमित जानी का दावा, पाकिस्तानी आतंकवादी ने दी धमकी
सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ‘काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था. वहीं इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है.
Advertisement
फिल्म 'काला हिरण' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें फिल्म की रिलीज से पहले लगातार धमकियां मिल रही हैं. उनका आरोप है कि उन्हें अलग-अलग जगहों से धमकी भरे फोन और मैसेज मिल रहे हैं.
सलमान पर धमकी दिलवाने का लगाया आरोप
इसी मुद्दे पर आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने अपनी चिंता जाहिर की और विस्तार से बताया कि उन्हें किस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. आईएएनएस से बातचीत में अमित जानी ने कहा, ''काला हिरण' का टीजर हम लोग रिलीज कर चुके हैं. सलमान खान हमारी फिल्म को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में गए हुए हैं. 19 जुलाई को मामले की सुनवाई है. इससे पहले भी हजारों लोगों ने डी कंपनी के नाम से मुझे कई धमकियां दीं. हमने उन धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि यह उनके टूलकिट गैंग का हिस्सा है, जो पेड है. हमने पहले भी कहा था कि सलमान दो मोर्चों पर खड़े हैं. एक तरफ वह कानूनी कार्रवाई का दिखावा कर रहे हैं और हाईकोर्ट में नोटिस दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हजारों लोगों से धमकियां दिलवा रहे हैं.’’
Advertisement
Advertisement
‘अमित जानी का दावा, 'पाकिस्तानी आतंकवादी ने दी धमकी'
अमित जानी ने आगे कहा, ''जब मैं रात 12 बजे जोधपुर पहुंचा तो शहजाद भट्टी, जिसे भारतीय एजेंसियों ने आतंकवादी घोषित किया है और जो आईएसआई के लिए काम करता है, उसने मुझे मैसेज किया. मैंने जवाब नहीं दिया तो उसने फिर मैसेज किया और कहा कि वह शहजाद भट्टी है और मुझसे बात करना चाहता है. इसके बाद उसका फोन आया. मैंने फोन उठाया तो उसने बताया कि उसे जानकारी है कि मैं जोधपुर में हूं. इससे मुझे लगा कि वह मेरी रेकी कर रहा है. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई एंटी गैंग वाले मेरे घर और ऑफिस पर हमले की साजिश रच चुके हैं. हरियाणा के डीजीआई ने भी बताया था कि वहां के चार गैंग मुझे मारना चाहते हैं और किसी भी समय हमला कर सकते हैं. इसी वजह से मुझे गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा दी गई है.’’
Advertisement
'अगर 'काला हिरण' रिलीज हुई तो दुश्मनी होगी'
उन्होंने कहा, ''शहजाद भट्टी ने मुझे करीब 20 से 25 मैसेज किए. उसने हथियारों की तस्वीरें भी भेजीं और कहा कि न तो लॉरेंस बिश्नोई से दोस्ती है और न ही सलमान खान से दुश्मनी, फिर मैं बीच में क्यों आ रहा हूं. उसने कहा कि अगर मैं उनके साथ दोस्ती करूं तो फिल्म में जितना पैसा लगा है, उससे ज्यादा पैसा दे देंगे. अगर दुश्मनी करूंगा तो वे भारत, पाकिस्तान, कनाडा या दुनिया में कहीं भी किसी को भी मार सकते हैं. उसने मुझे बम धमाके में मारने और मेरी लोकेशन पता होने की बात भी कही. उसने कहा कि मेरे नाम की सुपारी दी गई है. वह लगातार मुझे फिल्म 'काला हिरण' रिलीज न करने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो उसकी मेरे साथ दुश्मनी हो जाएगी.”
Advertisement
अमित जानी ने गृहमंत्रालय को दी जानकारी
अमित जानी ने आगे कहा, ''मुझे जो कॉल और मैसेज मिले हैं, और पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी द्वारा जो धमकियां दी जा रही हैं, उसकी पूरी जानकारी मैंने गृह मंत्री, गृह मंत्रालय, राजस्थान के डीजीपी, जोधपुर के पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों को दे दी है. मैं उदयपुर जा रहा हूं और वहां के एसएसपी को भी यह जानकारी दूंगा. मैंने सीआरपीएफ और वीआईपी सुरक्षा सेल समेत सभी संबंधित अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है.’’
‘मैं एक फिल्म बना रहा हूं, कोई गैंगवार नहीं लड़ रहा हूं’
Advertisement
उन्होंने कहा, ''मैं एक फिल्म बना रहा हूं, कोई गैंगवार नहीं लड़ रहा हूं. कभी मुझे पाकिस्तान से धमकी आती है, कभी कश्मीर से और कभी दिल्ली से. इनमें गला काटने, मुंबई आने पर जान से मारने, एयरपोर्ट से उठाकर समुद्र में फेंकने और तेजाब फेंकने जैसी बातें कही जाती हैं. आप खुद समझ सकते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को रोज 1,000 धमकियां मिलें तो उसकी मानसिक स्थिति पर क्या असर पड़ेगा.’’
सलमान ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
Advertisement
सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ‘काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था. उन्होंने अदालत में स्थायी और अंतरिम निषेधाज्ञा की याचिका दायर की है, जिसमें फिल्म के निर्माण, प्रचार और वितरण पर रोक लगाने की मांग की गई है.एक्टर ने अपनी याचिका में अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, भारत श्रीनाते, अक्षय पांडेय समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ-साथ अज्ञात पक्षों को भी शामिल किया है. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि इन सभी को फिल्म से जुड़े किसी भी प्रकार के निर्माण, वित्तपोषण, निर्देशन और प्रचार कार्य से रोका जाए.
सलमान ने क्या आरोप लगाया था
एक्टर का आरोप है कि फिल्म का पोस्टर और प्रचार वाले कंटेंट उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है. उनका कहना है कि उनके नाम, छवि और सार्वजनिक पहचान का उपयोग बिना अनुमति के व्यावसायिक लाभ के लिए किया जा रहा है, जो कानूनी रूप से गलत है.
Advertisement
सलमान की कानूनी टीम ने भेजा था नोटिस
सलमान खान की कानूनी टीम ने पहले ही फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजा था. नोटिस में कहा गया था कि यह फिल्म उनके व्यक्तिगत अधिकारों और छवि को प्रभावित कर सकती है. साथ ही, यह भी उल्लेख किया गया कि मामला अभी राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर आधारित फिल्म का निर्माण और प्रचार कानूनी रूप से संवेदनशील मुद्दा है.
किस पर बेस्ड है ये फिल्म
Advertisement
यह भी पढ़ें
यह फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म को जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्देशन भरत एस. श्रीनाते ने किया है. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था, जिसमें अपराध और न्याय से जुड़ी कहानी की झलक दिखाई गई है.