Advertisement
अनाउंस होते ही विवादों में घिरी Jr NTR की फिल्म, पोस्टर की एक लाइन से मचा बवाल, तमिलनाडु में क्यों उठ रही बैन की मांग?
Jr NTR Film Ban: तमिनाडु की राजनितिक पार्टी नाम तमिलर काची' के प्रमुख सीमन ने फिल्म के मेकर्स पर तमिल संस्कृति और भगवान मुरुगन से जुड़े इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है.
Advertisement
God of War: डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास और जूनियर एनटीआर ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था.फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही यह बड़े विवाद में फंस गई है. तमिनाडु की राजनितिक पार्टी नाम तमिलर काची' के प्रमुख सीमन ने फिल्म के मेकर्स पर तमिल संस्कृति और भगवान मुरुगन से जुड़े इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की है और चेतावनी दी है कि अगर इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
पोस्टर की एक लाइन बनी पूरे विवाद की वजह
29 जून को फिल्म के प्रोड्यूसर नागा वामसी और जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की घोषणा की थी. इसके साथ एक पोस्टर भी शेयर किया गया, जिस पर लिखा था, "उत्तर में जन्म. देश के दिल में ढले. दक्षिण में पूजे गए. अब एक ऐसी कहानी जो पूरी दुनिया की होने वाली है."
मेकर्स ने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन पोस्टर देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि फिल्म भगवान मुरुगन पर आधारित हो सकती है. हालांकि, पोस्टर में लिखी गई पहली लाइन ने तमिलनाडु में विवाद खड़ा कर दिया. कई लोगों का कहना है कि भगवान मुरुगन तमिल संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा हैं. ऐसे में उन्हें "उत्तर भारत में जन्मा" बताना उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के खिलाफ है. सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की.
Advertisement
Born in the North.
Forged in the Heartland.
Worshipped in the South.
Now... A tale destined to belong to the universe 💥💥#NTRxTrivikram@tarak9999 #Trivikram @anirudhofficial #SRadhaKrishna @NANDAMURIKALYAN @haarikahassine @NTRArtsOfficial @NTRxTrivikram pic.twitter.com/df7t6kD2oJ— Naga Vamsi (@vamsi84) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 29, 2026Advertisement
Loading Ad...
सीमन ने मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
रविवार, 5 जुलाई को सीमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा बयान जारी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के जरिए तमिल इतिहास और भगवान मुरुगन की पहचान को बदलने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि भगवान मुरुगन केवल एक देवता नहीं बल्कि तमिल संस्कृति, परंपरा और पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं. इसलिए उनके इतिहास को किसी भी तरह बदलकर दिखाना स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Advertisement
सीमन का बयान
"अनादि काल से, तमिलों के सबसे प्राचीन और मूल देवता, जो तमिल संस्कृति और जीवन-शैली से अटूट रूप से जुड़े हुए हैं, वो हैं भगवान मुरुगा पेरुमान. महान तमिल जाति उन्हें कभी भी खुद से दूर नहीं होने देगी. तमिल ही मुरुगन हैं. मुरुगन ही तमिल हैं. ये दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं किए जा सकते. मैं चेतावनी देता हूं कि फिल्म क्रू को कला के नाम पर मनगढ़ंत कहानियां बनाने और थोपने की कोशिशें तुरंत बंद कर देनी चाहिए. जैसे कि यह दावा करना कि भगवान मुरुगन का जन्म उत्तरी मैदानी इलाकों में हुआ था.ऐसा न किया तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा."
தமிழ் இறையோன், எங்களின் முப்பாட்டன் முருகப்பெருமான் வரலாற்றைத் திரித்து, தமிழர்களை இழிவுபடுத்தினால் கடும் எதிர் விளைவுகளைச் சந்திக்க நேரிடும்!
தமிழ் இறையோன் முருகப்பெருமானை மையப்படுத்தி "என்.டி.ஆர்-திரிவிக்ரம் என்ற பெயரில் ஆந்திராவில் தயாரிக்கப்படும் திரைப்படத்தில், ‘தமிழர்… pic.twitter.com/1zTIwtooi3— செந்தமிழன் சீமான் (@Seeman4TN) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 5, 2026Advertisement
Loading Ad...
तमिलनाडु सरकार से फिल्म पर रोक लगाने की मांग
सीमन ने अपने बयान में तमिलनाडु सरकार से भी अपील की कि अगर फिल्म निर्माता इस मुद्दे पर कोई बदलाव नहीं करते हैं, तो राज्य में इस फिल्म की रिलीज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उनका कहना है कि अगर फिल्म इसी तरह रिलीज होती है तो इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है.
चार साल तक अटकी रही, अब रिलीज होते ही हो गई बैन, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर क्यों मचा बवाल?
Advertisement
सरकार से की यह अपील
"तमिल संस्कृति को विकृत करने वाली और तमिलों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से बनाई गई इस फिल्म के रिलीज होने पर कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए मैं तमिलनाडु सरकार से पुरजोर आग्रह करता हूं कि तमिलनाडु में इसके तमिल या तेलुगु संस्करण के प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए."
मेकर्स की तरफ से अभी तक नहीं आया कोई जवाब
Advertisement
यह भी पढ़ें
फिलहाल इस पूरे विवाद पर फिल्म के निर्माता या निर्देशक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का संभावित नाम 'गॉड ऑफ वॉर' हो सकता है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि मेकर्स इस विवाद पर क्या सफाई देते हैं और आगे फिल्म में किसी तरह का बदलाव किया जाता है या नहीं.