Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'बजरंगी के यार' बनकर आ रहे हैं Ravi Kishan, दिवाली 2027 होगी धमकेदार, बॉक्स ऑफ़िस पर रामायण से होगी टक्कर

फिल्म के पोस्टर में रवि किशन एक बेहद प्रभावशाली और सादगी भरे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं. पोस्टर में एक दिव्य मुट्ठी मिलाते हुए दिखाई गई है. एक हाथ आम इंसान का है, जिसमें रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र नज़र आ रहे हैं, जबकि दूसरा हाथ स्वयं बजरंग बली का है, जिस पर श्रीराम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला सजी हुई.

Image Credits: mahaveerjainfilms/Instagram/PR/IANS
Loading Ad...

महावीर जैन फिल्म्स (MJF) ने अपनी नई भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी  दोस्ती हो तो ऐसी’ के टाइटल और रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में दिवाली के शुभ अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.

फिल्म के पोस्टर में नज़र आए रवि किशन

फिल्म के पोस्टर में रवि किशन एक बेहद प्रभावशाली और सादगी भरे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं. पोस्टर में एक दिव्य मुट्ठी मिलाते हुए दिखाई गई है. एक हाथ आम इंसान का है, जिसमें रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र नज़र आ रहे हैं, जबकि दूसरा हाथ स्वयं बजरंग बली का है, जिस पर श्रीराम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला सजी हुई है. दोनों हाथों के बीच दिखाई गई दिव्य चमक फिल्म की टैगलाइन ‘दोस्ती हो तो ऐसी’ को खूबसूरती से बयां करती है.

Loading Ad...

‘मेरा यार बजरंगी’ जीतेगी दर्शकों का दिल 

Loading Ad...

‘हनुमान अंश’ (2026), ‘ओह माय गॉड’ (2012) और ‘कांतारा’ (2022) जैसी फिल्मों के बाद दर्शकों ने आस्था और विश्वास से जुड़ी कहानियों को खूब प्यार दिया है. अब ‘मेरा यार बजरंगी’ भी इसी कड़ी में अपनी खास पहचान बनाने की तैयारी में है. हालांकि, यह किसी पौराणिक महागाथा के बजाय एक आम इंसान और उसके भगवान के बीच अनोखी दोस्ती की कहानी होगी.

‘ऐसे में क्या हो, अगर स्वयं बजरंग बली आपके यार बन जाएँ?’

Loading Ad...

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “यह सिर्फ एक धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भक्त और भगवान के रिश्ते की कहानी है. आज के दौर में हर कोई एक सच्चे दोस्त की तलाश में है. ऐसे में क्या हो, अगर स्वयं बजरंग बली आपके यार बन जाएँ? इसी भावना पर यह फिल्म आधारित है.”

रवि किशन अपने अभिनय से जीत रहे दिल

रवि किशन, जो इन दिनों ओटीटी और सिनेमाघरों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, इस फिल्म में एक बिल्कुल नए अंदाज़ में दिखाई देंगे. वह देश के हृदय क्षेत्र से आने वाले एक भोले-भाले और भगवान के प्रति गहरी श्रद्धा रखने वाले आम इंसान की भूमिका निभाएँगे.

Loading Ad...

कब रिलीज़ होगी फिल्म 

फिल्म की कहानी और निर्देशन अमित आर्यन ने किया है. फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण महावीर जैन फिल्म्स ने रैटपैक स्टोरीज़ के सहयोग से किया है. ‘मेरा यार बजरंगी – दोस्ती हो तो ऐसी’ दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में भव्य रिलीज़ के लिए तैयार है. फिल्म के पोस्टर ने अभी से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने की उम्मीद जगाई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भक्त और भगवान की दोस्ती की यह अनोखी कहानी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है.

दीवाल 2027 में आएगा रामायण का दूसरा पार्ट 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें की दीवाली 2027 पर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 2 रिलीज़ होगी. जिसमें उनके साथ साई पल्लवी, यश, लक्ष्मण दुबे और सनी देओल भी नज़र आएंगे. ऐसे रवि किशन की फिल्म की टक्कर रामायण के दूसरे पार्ट से होगी.  

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...