जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रवीना टंडन की मां के 25 लाख के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, कौन है वो आरोपी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला का नाम राशि छाबड़िया है और उसकी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि राशि साल 2020 से टंडन परिवार के संपर्क में थी. वह एक्ट्रेस की मां वीणा टंडन की देखभाल के लिए घर आती-जाती थी, जिसके चलते वह परिवार के भरोसेमंद लोगों में शामिल हो चुकी थी.

रवीना टंडन की मां के 25 लाख के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, कौन है वो आरोपी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Image Credits: officialraveenatandon/instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के घर से करीब 25 लाख रुपए के गहने और महंगी घड़ियां चोरी होने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला कई सालों से परिवार के संपर्क में थी, और उसने धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीतकर इस वारदात को अंजाम दिया. 

कौन है महिला आरोपी जिसे पुलिस ने किया गिरफ़्तार

मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला का नाम राशि छाबड़िया है और उसकी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि राशि साल 2020 से टंडन परिवार के संपर्क में थी. वह एक्ट्रेस की मां वीणा टंडन की देखभाल के लिए घर आती-जाती थी, जिसके चलते वह परिवार के भरोसेमंद लोगों में शामिल हो चुकी थी. वह खाना बनाने से लेकर वीणा टंडन की देखभाल तक सभी काम करती थी.

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा? 

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय के साथ आरोपी महिला ने परिवार का भरोसा जीता. इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने कथित तौर पर घर में रखे कीमती सामान पर नजर रखी और मौका पाकर गहनों के साथ दो महंगी घड़ियां भी चुरा लीं. 

कब हुआ मामले का खुलासा 

मामले का खुलासा तब हुआ, जब परिवार ने लॉकर की जांच की और पाया कि उसमें रखे गहने और घड़ियां गायब हैं. इसके बाद घर में आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई और राशि छाबड़िया से भी पूछताछ की गई. हालांकि शुरुआती पूछताछ में उसने चोरी में किसी भी तरह की भूमिका होने से साफ इनकार कर दिया.

लेकिन जब उससे दोबारा पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की गई महंगी घड़ियां वापस कर दीं और साथ ही बताया कि बाकी गहने उसने जगदीश नाम के एक व्यक्ति को दे दिए हैं और उन्हें भी वह जल्द लौटा देगी.

रवीना टंडन का वर्क फ़्रंट

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं रवीना टंडन की बात करें तो, वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है. रवीना टंडन के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, लारा दत्ता समेत कई सितारे मौजूद हैं. इस फिल्म का म्यूजिक मीट ब्रदर्स ने तैयार किया है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें