Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कृति सेनन के राखी एड पर 'रामायण के लक्ष्मण' का फूटा गुस्सा, महिलाओं को लेकर कही ये बात

Sunil Lahri: रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर कृति के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई. विवाद बढ़ने के बाद ब्रांड ने विज्ञापन को अपने सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया, लेकिन इसको लेकर बहस अभी भी जारी है. अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी है.

Image Source: sunil Lehri/ Kirti Sanon/ Instagram
Loading Ad...

Sunil Lahri: रक्षाबंधन के मौके पर अभिनेत्री कृति सेनन का एक जूलरी ब्रांड के लिए किया गया विज्ञापन इन दिनों विवादों में रहा. विज्ञापन में कृति सेनन ब्रालेट स्टाइल के आउटफिट में अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आई थीं.  रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर कृति के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई. विवाद बढ़ने के बाद ब्रांड ने विज्ञापन को अपने सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया, लेकिन इसको लेकर बहस अभी भी जारी है.

अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी है. सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने विज्ञापन के बहिष्कार का समर्थन करते हुए इसे लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार सिर्फ त्योहार नहीं हैं, बल्कि इनके साथ हमारी भावनाएं, रिश्ते, संस्कार और संस्कृति जुड़ी हुई है. इसलिए इनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

सुनील लहरी ने क्या कहा?

Loading Ad...

सुनील लहरी ने रक्षाबंधन के विज्ञापन के बहिष्कार का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने एकजुट होकर इस विज्ञापन का विरोध किया, वह सराहना के योग्य है. उन्होंने कहा कि पुरुष होने का मतलब केवल अपनी ताकत दिखाना नहीं है. उनके मुताबिक, पुरुषों की असली मर्दानगी महिलाओं की रक्षा करने और उनका सम्मान करने में है. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम सभी पुरुषों को महिलाओं का रक्षक होना चाहिए, भक्षक नहीं. सुनील ने महिलाओं को सम्माननीय और पूजनीय बताते हुए कहा कि समाज में उनका सम्मान किया जाना बेहद जरूरी है.

Loading Ad...

सुनील लहरी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में भी त्योहारों को हमारी संस्कृति और भावनाओं से जोड़ा. उन्होंने रक्षाबंधन के इस विज्ञापन के बहिष्कार को सम्मान के योग्य बताया और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

क्या था कृति सेनन के एड को लेकर विवाद?

Loading Ad...

दरअसल, एक जूलरी ब्रांड ने रक्षाबंधन के लिए खास विज्ञापन तैयार किया था, जिसमें कृति सेनन नजर आई थीं. विज्ञापन में वह ब्रालेट स्टाइल के आउटफिट में अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती दिखाई दीं. कृति के कपड़ों को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार से जुड़े विज्ञापन में इस तरह का लुक ठीक नहीं है. विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कृति के लुक पर निशाना साधा था. सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बीच ब्रांड ने आखिरकार विज्ञापन को अपने सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया.

Raksha Bandhan 2026: भाई-भाभी संग कंगना ने मनाया रक्षाबंधन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बोलीं-तुम मेरे माता-पिता की छवि हो

यह भी पढ़ें

हालांकि एड अब सामने नहीं है, लेकिन इस मामले ने त्योहार, संस्कृति, कपड़ों और विज्ञापनों में दिखाई जाने वाली रचनात्मक स्वतंत्रता को लेकर एक नई बहस जरूर शुरू कर दी है. सुनील लहरी के बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...