Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Pushpa 2 के Fans को लगा बड़ा झटका, वजह जानकर सब माथा पकड़ लेंगे !

अल्लू अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा 2 को देखने का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी कर रहे हैं, वही अब इस फ़िल्म से जुड़ी बेहद ही चौंकाने वाली ख़बर सामने आ रही है, दरअसल एक बार फिर से इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हो गई है

Loading Ad...

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फ़िल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चोओं में बने हुए है। पुष्पा बनकर सालो पहले अल्लू अर्जुन ने जो कमाल  मचाया था। वैसा ही कमाल देखने का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं।काफ़ी टाइम से पुष्पा 2  की रिलीज डेट बदली जा रही है।पहले ये फ़िल्म 15 अगस्त को थियेटर्स पर दस्तक देने वाली थी। फैंस फ़िल्म की रिलीज़ डेट को लेकर काफ़ी उत्साहित थे।लेकिन बाद में फ़िल्म की रिलीज़ डेट बदल ही गई।जिसके बाद इस फ़िल्म को दिसंबर के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। फ़िलहाल पुष्पा 2 को  6 दिसंबर को रिलीज़ करने का प्लान बनाया गया है।

क्यों पोस्टपोन हुई पुष्पा 2 ?

वही अब इस फ़िल्म को लेकर बेहद ही चौंकाने वाली ख़बर सामने आ रही हैं। जिसे जानकर पुष्पा 2 के फैंस को ज़ोर का झटका लगने वाला है। दरअसल पुष्पा 2 के फैंस को थो़ड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है।मीडिया के गलियारों में ऐसा कहा जा रहा है की ये फ़िल्म एक बार फिर से पोस्टपोन होने वाली है।आखिर क्यों बार बार पुष्पा 2 की रिलीज डेट बदल रही है। चलिए बताते हैं आपको।मीडिया रिपोट्स की माने तो फ़िल्म की रिलीज़ में देरी एक्टर फहाद फासिल की वजह से हो रही है।सुनने में आ रहा है की फहाद ने इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए बल्क में डेट नहीं दिए।रिपोट्स में कहा गया था की पुष्पा 2 के लिए फहाद फासिल ने अपनी दो मलयालम फ़िल्मों को पोस्टपोन कर दिया था। लेकिन जैसे ही पुष्पा 2 के मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज डेट को 6 दिसंबर के लिए दोबारा पोस्टपोन किया तो फहाद नाराज़ हो गए।मीडिया रिपोट्स की माने तो नाराज़ होने की वजह से फहाद अब शूटिंग के लिए डेट्स नहीं दे रहे हैं।क्योंकि एक्टर ने अब अपनी दूसरी फ़िल्म पर काम शुरू कर दिया है। ऐसे में पुष्पा 2 की शूटिंग पूरी नहीं हो पा रही है।यही वजह है की अब एक बार फिर से चर्चा हो रही है फ़िल्म की रिलीज़ डेट एक बार फिर से पोस्टपोन हो सकती है।हालाँकि मेकर्स की तरफ़ से इस तरह की ख़बरों पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।पुष्पा 2 की शूटिंग जल्द ही रमोजी फ़िल्म सिटी में होगी। अब फहाद इस शूटिंग का हिस्सा होंगे या नहीं फ़िलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वैसे आपको बता दें कि पुष्पा 2 को लेकर बीते कई दिनों से तरह तरह की ख़बरें भी सामने आ रही हैं।मीडिया रिपोट्स की माने तो रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने पुष्पा 2 के थियेट्रिकल राइड्स को करोड़ों की रक़म वसूल कर ख़रीदा है।रिपोट्स में बताया जा रहा है की अनिल थडानी ने 200 करोड़ रूपये में फ़िल्म के थियेट्रिकल राइट्स ख़रीद लिए हैं।इसी के साथ पुष्पा 2 को हिंदी बेल्ट में डिस्ट्रीब्यूट और रिलीज़ करने की ज़िम्मेदारी भी अनिल थडानी की कंपनी AA Films ने ली है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले ही फ़िल्म की आधी लागत वसूल कर ली है । मीडिया रिपोट्स की माने तो पुष्पा 2 को 500 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया गया है । फ़िल्म के थियेट्रिकल राइट्स से पहले मेकर्स ने इसके म्यूज़िक राइट्स बेचकर भी करोड़ों की रक़म वसूल ली है । ख़बरों की माने तो  फ़िल्म के म्यूज़िक राइट्स 65 करोड़ के बेचे गए हैं। अभी तक इससे ज़्यादा किसी भी फ़िल्म के म्यूज़िक राइट्स नहीं बेचे गए हैं। फ़िल्म जिस तरह से रिलीज़ से पहले ही कमाल कर रही है। उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। 

बता दें कि पुष्पा 2 द रूल को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है । फ़िल्म में अल्लु अर्जून के साथ साथ रश्मिका मंदाना , और फहाद फाजिल अहम रोल में नज़र आएँगे…ऐसा कहा जा रहा है की फ़िल्म में इस बार दिन पाटनी आइटम नंबर का तड़का लगाती दिखाई देंगी। अल्लु अर्जून की ये फ़िल्म इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में एक है, जिसका बढ़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। फ़िल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।  हिंदी बेल्ट में इस फ़िल्म ने 100 करोड़ की कमाई की थी। जबकि दुनिया भर में इस फ़िल्म ने 300 करोड़ का कारोबार किया था। फ़िल्म ने ये कमाई तब की थी जब कोरोना की तीसरी वेब चल रही थी। बताते चलें की पुष्पा 2, 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी। ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। वैसे आपका इस ख़बर पर क्या कहना है । हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...