Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

एआई से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

प्रीति जिंटा ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी पर्सनैलिटी राइट्स के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एआई से बना कंटेंट बड़े स्तर पर फैलाया गया, जिसे लोग असली मान सकते हैं और इससे गलतफहमी पैदा होती है.

Image Credits: realpz/Instagram
Loading Ad...

डिजिटल दुनिया के बढ़ते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के गलत इस्तेमाल के मुद्दे को लेकर अब एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची हैं. उन्होंने मेटा और गूगल जैसी बड़ी ऑनलाइन कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनकी अनुमति के बिना एआई की मदद से उनकी नकली तस्वीरें और कंटेंट बनाए गए और उन्हें इंटरनेट पर फैलाया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है. 

किसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं प्रीति 

प्रीति जिंटा ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी पर्सनैलिटी राइट्स के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एआई से बना कंटेंट बड़े स्तर पर फैलाया गया, जिसे लोग असली मान सकते हैं और इससे गलतफहमी पैदा होती है.

Loading Ad...

सलमान खान विवाद: 'अगर 'काला हिरण' रिलीज हुई तो दुश्मनी होगी', अमित जानी का दावा, पाकिस्तानी आतंकवादी ने दी धमकी

Loading Ad...

प्रीति जिंटा की याचिका पर क्या बोला बॉम्बे हाई कोर्ट?

एक्ट्रेस ने कहा कि कॉपीराइट कानून 1957 के तहत उनके नैतिक अधिकारों का भी उल्लंघन हुआ है. उनकी छवि और पहचान का उपयोग बिना अनुमति के किया गया, जो कानूनन गलत है. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस अभय आहूजा की बेंच ने उनकी याचिका पर विचार करते हुए उन्हें आगे मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है.

Loading Ad...

‘कोर्ट इसे सुनकर पूरा फैसला करेगा’

अदालत ने कहा की कि इस मामले में शामिल ऑनलाइन कंपनियों के ऑफिस कई अलग-अलग शहरों और देशों में मौजूद हैं. इसलिए मामले का कुछ हिस्सा अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर भी जा सकता है. लेकिन फिर भी कोर्ट इसे सुनकर पूरा फैसला करेगा.

प्रीति जिंटा से पहले ये स्टार्स भी कर चुके हैं अदालत का रुख़

Loading Ad...

पिछले कुछ सालों में एआई तकनीक के बढ़ने के साथ ही ऐसे मामलों में काफी तेजी आई है, जहां सेलेब्रिटीज की फर्जी तस्वीरें, वीडियो और आवाजों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.

प्रेमानंद महाराज की शरण में आते ही छोड़ा बॉलीवुड, बन गई कृष्ण भक्त, कौन है कृति सेनन की को-स्टार जो एक्टिंग छोड़ बनीं साध्वी

इस तरह के मामलों में कई बड़े बॉलीवुड सितारे पहले भी अदालत का रुख कर चुके हैं. इनमें अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, आर. माधवन, ऋतिक रोशन और विवेक ओबेरॉय शामिल हैं. इन सभी मामलों में अदालतों ने उनकी पहचान और छवि की सुरक्षा को मान्यता दी और उन्हें कानूनी संरक्षण दिया.

Loading Ad...

प्रीति जिंटा का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें प्रीति जिंटा के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही बटवारा 1947 में नज़र आने वाली हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अलावा सनी देओल, अली फजल, शबाना आजमी और करण देओल अहम रोल में नज़र आएंगे. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है, जबकि आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...