Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर प्रकाश राज ने ली चुटकी, लोगों से नहीं हुआ बर्दाश्त, एक्टर की लगाई क्लास

प्रकाश राज ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है, दरअसल प्रकाश ने हाल ही में एक्टर शेखर सुमन के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें शेखर सुमन सरकार पर तंज कसते हुए नज़र आ रहे हैं.

Image Credits: IANS/ShriRamTeerthKshetra/FilePhoto/IANS
Loading Ad...

साउथ एक्टर प्रकाश राज, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकालने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, मोदी विरोध में कई बार वो अपनी हदें पार कर चुके हैं. अब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चंदा चोरी होने के मामले में प्रकाश राज ने सरकार का मजाक उड़ाया है, हालांकि ऐसा करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. 

चंदा चोरी मामले को लेकर यूपी SIT जाँच में जुटी 

इन दिनों श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है, जहां एक इस मामले को लेकर यूपी SIT जाँच में जुटी है और 100 से ज्यादा कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है. वहीं राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हंगामा मच गया है, आम लोग भी चढ़ावा चोरी के आरोपों से हैरान है. 

Loading Ad...

शेखर सुमन ने भी सरकार पर कसा तंज

Loading Ad...

अब प्रकाश राज ने चढ़ावा चोरी को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है, दरअसल प्रकाश ने हाल ही में एक्टर शेखर सुमन के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें शेखर सुमन सरकार पर तंज कसते हुए नज़र आ रहे हैं. शेखर सुमन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी होने पर चुटकी लेते हुए सरकार पर तंज कसा. एक्टर ने कहा, 'अयोध्या में राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने की खबर आई. राम के घर चोरी. अरे राम राम. इस बारे में जब हमने भाजपा वालों से पूछा तो एक भाजपाई ने झुंझुला के कहा अरे भाई साहब अयोध्या से हमारी सीट चोरी हो गई है. तुम्हें चढ़ावे की पड़ी है. “

‘अब ट्रस्ट पे ट्रस्ट ही नहीं रहा रे’

Loading Ad...

शेखर सुमन ने आगे कहा, “वैसे जब मीडिया ने सरकार के किसी मंत्री से इस चोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट का मामला है. सही कहा मंत्री जी. मामला ट्रस्ट का ही है और वो इतनी बार टूट चुका है कि अब ट्रस्ट पे ट्रस्ट ही नहीं रहा रे.”

प्रकाश राज़ ने कैसे उड़ाया मजाक 

अब शेखर सुमन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, अब प्रकाश राज ने इस वीडियो को अपने X अकाउंट पर शेयर किया है और C लिखते हुए हसंने वाले तीन इमोजी शेयर किए हैं. 

Loading Ad...

प्रकाश राज की हरकत पर भड़के लोग 

अब प्रकाश राज ने जिस तरह से मोदी सरकार औरर राम मंदिर मामले पर चुटकी लेने की कोशिश की है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर साउथ के इस विलेन को खूब ट्रोल किया जा रहा है, एक यूजर ने लिखा, “हिंदुओं, RSS या BJP के प्रति इतनी अंधी नफ़रत क्यों? क्या इनमें अच्छे लोग नहीं हैं?क्या तुम्हारे यीशु ने यही सिखाया है? नफ़रत फैलाना?हमेशा नफ़रत फैलाने से बेहतर तो ज़िंदगी खत्म कर लेना है!!! तुम जीने और बात करने के लायक भी नहीं हो...प्रकाश, तुम्हें शर्म आनी चाहिए.”

वहीं एक और यूजर ने प्रकाश की क्लास लगाते हुए लिखा, “उसकी ज़बान और हरकतें हमेशा सनातन और सनातनियों के ख़िलाफ़ बोलने के लिए बेताब रहती हैं. वह हिंदुओं से नफ़रत करने वालों में सबसे घटिया लोगों में से एक है. सभी हिंदुओं को उसकी फ़िल्मों का बहिष्कार करना चाहिए और उसे घुटनों पर लाकर सबके सामने माफ़ी माँगने पर मजबूर कर देना चाहिए.”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “आप दूसरे धर्मों के बारे में कही गई कोई मज़ेदार बात दोबारा पोस्ट क्यों नहीं करते”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “आप हिंदुओं को बर्बाद करने के लिए इतने बेताब क्यों हैं? शायद इसलिए कि आप ईसाई हैं. मंदिरों, चर्चों या मस्जिदों में ऐसी चोरी बहुत आम बात है. इसमें कुछ भी नया नहीं है. हिंदुओं पर टिप्पणी करने के लिए तो आपके पास समय है, लेकिन जब दूसरे धर्मों की बात आती है तो आप व्यस्त हो जाते हैं. यह बेवकूफी की हद है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम्हारी प्रॉब्लम क्या है, सिर्फ़ बीजेपी, आरएसएस, हिंद, मोदी, राम पर भौंकना, ये क्या बेवकूफी है, तुम पागल हो
चावल के थैले वाले लोग हमेशा तुम्हें पसंद करते हैं”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “तुम तभी मुँह खोलते हो जब मामला हिंदू धर्म से जुड़ा हो; दूसरे धर्मों में हो रहे अत्याचार तुम्हें दिखाई नहीं देते, यह तुम्हारा एजेंडा दिखाता है, तुम वामपंथी टूलकिट वाले हो.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “राम मंदिर में चोरी की जांच चल रही है और हमे विश्वास है योगी जी छोड़ेंगे नहीं जिस जिस ने चोरी की है उसका सत्यानाश तय है जैसे कांग्रेस और सपा का हुआ है ये पार्टियां भी भगवान राम के विरुद्ध गयी थी अंजाम देख लो सत्ता से बाहर है चर्च और दरगाह में चोरी होती है तब तू चुप रहता है.”

तो देखा आपने राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने पर मजाक उड़ाना प्रकाश राज को कितना भारी पड़ गया है, लोगों ने सीधा-सीधा कह दिया है, जब मामला हिंदू धर्म से जुड़ा होता है, तभी तुम मुँह खोलते हो, दूसरे धर्मों पर कुछ नहीं कहते. इतना ही नहीं लोगों ने तक कह दिया है कि बीजेपी, आरएसएस, हिंद, मोदी, राम पर ही टिप्पणी करके अपना एजेंडा दिखाते हो की तुम वामपंथी टूलकिट वाले हो. 

Loading Ad...

पहले भी ट्रोल चुके हैं प्रकाश 

वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ट्रोलर्स के निशाने पर आए हो, इससे पहले भी वो कई बार ट्रोल हो चुके हैं. कभी पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी करके तो कभी हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी कर वो कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं. 

Loading Ad...

प्रकाश राज़ का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें प्रकाश राज़ के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वो एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी ने भी नज़र आएंगे.जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अहम रोल में होंगे. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...