×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'रामायण' पर विवादित बयान देना प्रकाश राज को पड़ा भारी, हुआ ऐसा एक्शन, उतर जाएगा सनातन विरोध का 'भूत'!

साउथ एक्टर प्रकाश राज ने रामायण पर कुछ ऐसा विवादित बोल दिया है, जिस पर बवाल मच गया है. एक्टर की ना सिर्फ आलोचना हो रही है, बल्कि उनके ख़िलाफ़ क्रिमिनल केस भी दर्ज हो गया है.

'रामायण' पर विवादित बयान देना प्रकाश राज को पड़ा भारी, हुआ ऐसा एक्शन, उतर जाएगा सनातन विरोध का 'भूत'!
Image Credits: Prakash Raj/IANS/Canva
Advertisement

साउथ की फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रकाश राज, रियल लाइफ में कई लोगों के लिए विलेन बन गए हैं. साउथ एक्टर अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. अब उन्होंने रामायण को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से उनकी ना सिर्फ आलोचना हो रही है, बल्कि एक्टर के ख़िलाफ़ क्रिमिनल केस भी दर्ज हो गया है. 

‘रामायण' पर विवादित बोल

साउथ के विलेन और सनातन धर्म के ख़िलाफ़ अक्सर ही नफ़रत ज़ाहिर करने वाले प्रकाश ने अब कथित तौर पर भगवान राम और हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएँ आहत कर दी हैं. एक्टर कई बार अपने राजनीतिक और सनातन विरोधी विचार को खुलकर व्यक्त करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ख़ुद को नास्तिक बता चुके प्रकाश राज ने अब एक इवेंट में रामायण की कहानी का जिक्र करते हुए बताया है कि राम-लक्ष्मण ने रावण के बगीचे से फसल चुराए थे. इस इवेंट में बात करते हुए साउथ एक्टर ने GST और नॉर्थ-साउथ की डिबेट पर भी कमेंट किया. 

भगवान राम को बताया उत्तर भारतीय 

Advertisement

प्रकाश राज़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक इवेंट में बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कथित तौर पर भगवान राम को उत्तर भारतीय तक बता दिया. साउथ एक्टर ने अपने वर्जन में रामायण की कहानी बताते हुए कहा, , 'राम, लक्ष्मण और सीता साउथ की तरफ आ रहे थे. तभी लक्ष्मण ने कहा, राम! हम कितने भाग्यशाली हैं. वो देखिए जंगल. राम ने कहा, नहीं, ये किसी का खेत है. लक्ष्मण ने पूछा, वहां फल हैं. क्या हम उन्हें खा सकते हैं? राम बोले- हां, लक्ष्मण ने पूछा, पर क्या ये चोरी नहीं होगी? राम ने कहा, नहीं! अगर तुम भूखे हो, तो खा सकते हो. जब वो फल खाने लगे तब शूर्पणखा और रावण आ गए.’

एक्टर ने आगे क्या कहा?

एक्टर ने आगे कहा, शूर्पणखा काफी गुस्सा हो गई. उसने कहा-'भैया, ये लोग फल खा रहे हैं.' इस पर रावण ने कहा-'वो लोग भूखे हैं. उन्हें खाने दो. हम बाद में बात करेंगे.' खाने के बाद राम ने लक्ष्मण से कहा-'अरे लकी!' राम लक्ष्मण को लकी कहते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ आदिवासी (रावण-शूर्पणखा) आए हैं. इस पर रावण ने कहा-'नहीं, हम ही मालिक हैं.

Advertisement

‘राम-लक्ष्मण ने कहा कि हमारे पास पैसे नहीं हैं’

साउथ एक्टर ने आगे कहा “राम ने कहा कि हमने फ्रूट्स खाए हैं, तो हम पैसे भी देंगे. इस पर शूर्पणखा ने सब कैलकुलेट किया और कहा-'2000 रुपये, विद GST.' राम-लक्ष्मण ने कहा कि हमारे पास पैसे नहीं हैं. तो रावण ने उन्हें डिस्काउंट दिया. मगर उनके पास फिर भी पैसे नहीं थे. तो रावण ने कहा अगर डिस्काउंट देने के बाद भी तुम्हारे पास पैसे नहीं, तो तुम यहां टूरिस्ट नहीं. तुम यहां फल की खोज में आए थे. और अब जब तुमने फल खा लिए, तो उसके बीज को प्लांट करो, पेड़ बनाओ और वापस जाओ.”

‘नॉर्थ से साउथ जाने वाले लोग उन पर जबरदस्ती हिन्दी न थोपें’

Advertisement

नार्थ-साउथ डिबेट पर तंज कसते हुए एक्टर ने आगे कहा, “नॉर्थ से साउथ जाने वाले लोग उन पर जबरदस्ती हिन्दी न थोपें. किसी बैंक का मैनेजर बन कर हमें बीफ खाने से मत रोको. हम बीफ फेस्टिवल भी करेंगे.नॉर्थ के लोगों को साउथ में आकर काम करना चाहिए और वापस चले जाना चाहिए. उन्हें वन नेशन-वन इलेक्शन जैसी बातें नहीं करनी चाहिए.”

प्रकाश राज पर भड़के लोग

प्रकाश राज के बयान सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है, लोग जमकर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. कोई एक्टर की फिल्मों को बॉयकॉट करने की माँग कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि सरकार को इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. एक यूजर ने साउथ के विलेन को ट्रोल करते हुए लिखा, “आपको प्रकाश राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए. उन्होंने हमारी संस्कृति को बदनाम किया है. सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करो”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इन्हें तो बस हिंदू धर्म का मज़ाक उड़ाने में ही आनंद आता है. अगर तुम सच में पिता के बेटे हो, तो जाओ और किसी भी दूसरे धर्म का मज़ाक उड़ाओ और हमें दिखाओ. अब तक तो तुम्हारा सिर धड़ से अलग हो चुका होता.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “हमारे देश में, गुफाओं में रहने वालो की  ये आदत है कि वो प्रसिद्धि पाने के लिए देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इस को फिल्म देनी ही नहीं चाहिए, फिल्मों से कमा कर ही ये ऐसी अनाप सनाप बाते बोलता है. इस का तो फिल्मों से बॉयकाट होना चाहिए. में तो वैसे भी इसकी फिल्मो का बॉयकॉट काफी समय पहले से कर रहा हुं. इनकी ये मानसिक्ता मरते दम तक छुटेगी नहीं.”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “समस्या ये है कि इसे स्क्रीनटाइम या बहस पर क्यों बुलाया जाता है. जब आपको पता है कि वो बेतुकी बातें करेगा और फिर भी उसे बुलाया जाएगा, तो आप भी नकारात्मक दृष्टिकोण से सबका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं.”

किस फिल्म में नज़र आएंगे प्रकाश राज?

यह भी पढ़ें

बता दें कि जल्द ही प्रकाश राज जल्द ही एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नज़र आएंगे. इस फिल्म में  महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमरन अहम रोल में नज़र आएंगे. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 में रिलीज़ होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 1300 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें