Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Shahrukh के 59वें जन्मदिन पर दोस्त Farah Khan ने कुछ इस अंदाज में Actor पर लुटाया प्यार !
फराह ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें से पहली तस्वीर में वह शाहरुख के साथ हैं। दूसरी तस्वीर में शाहरुख की पत्नी गौरी, फिल्म निर्माता करण जौहर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड के 'बादशाह' की एक ग्रुप तस्वीर है।
Advertisement
Loading Ad...
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन पर मना रहे है। इस खास मौके पर उनकी करीबी दोस्त फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि ढेर सारी खुशनुमा यादें बनाने के लिए बहुत कुछ है।फराह ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें से पहली तस्वीर में वह शाहरुख के साथ हैं। दूसरी तस्वीर में शाहरुख की पत्नी गौरी, फिल्म निर्माता करण जौहर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड के 'बादशाह' की एक ग्रुप तस्वीर है।
अगली तस्वीर में फराह और शाहरुख दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में फिल्म निर्माता सुशांत की मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ पुरानी तस्वीरें.. ढेर सारी खुशनुमा यादें और बनाने के लिए बहुत कुछ.. जन्मदिन मुबारक हो।"
फराह और शाहरुख ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। फ़राह खान ने 2004 में सुपरस्टार के साथ "मैं हूं ना" से निर्देशन में कदम रखा था। इसके बाद दोनों ने "ओम शांति ओम" और "हैप्पी न्यू ईयर" जैसी फिल्में बनाईं।बता दें कि एक्टर के तौर पर शाहरुख "फौजी" के जरिए 1989 में छोटे पर्दे पर नजर आए। "फौजी" सीरियल भारतीय सेना के कमांडो बनने के प्रशिक्षण की कहानी पर केंद्रित थाा।
शाहरुख खान को "फौजी" में काम करने के बाद अज़ीज मिर्जा की टीवी सीरीज "सर्कस" में देखा गया। इसके बाद उन्हें "इडियट", "उम्मीद", "वागले की दुनिया" और अंग्रेजी भाषा की फिल्म "इन विच एनी गिव्स इट दोज वन्स" में देखा गया।
सुपरस्टार ने 1992 में "दीवाना" से फिल्मों में अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने दिव्या भारती और ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। उनके करियर में उछाल आने के बाद ये फल्म ब्लॉकबस्टर बन गई और आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है।
शाहरुख खान को "किंग खान" भी कहा जाता है। उन्होंने अब तक के अपने करियर में लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और वे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स और लीजन ऑफ ऑनर सहित कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...