×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पद्म भूषण मिलते ही PM मोदी से मिले ममूटी और उनका परिवार, बेटे दुलकर सलमान, बोले- ये सपने के सच होने जैसा

दुलकर सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने जीवन का एक बड़ा सम्मान बताया. उन्होंने भी इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह, अपने पिता ममूटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

पद्म भूषण मिलते ही PM मोदी से मिले ममूटी और उनका परिवार, बेटे दुलकर सलमान, बोले- ये सपने के सच होने जैसा
Image Credits: dqsalmaan/Instagram
Advertisement

राष्ट्रपति भवन में 23 जून को फिल्मी जगत के कई कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी को भी पद्मभूषण दिया गया. इस सम्मान समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टर ममूटी और उनके परिवार से मुलाक़ात की. जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. 

 पीएम मोदी से मिला ममूटी का पूरा परिवार

ममूटी और उनका पूरा परिवार पीएम मोदी से मुलाक़ात कर काफी ख़ुश नज़र आया. ममूटी के बेटे और एक्टर दुलकर सलमान ने भी प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई. पीएम दुलकर सलमान से हाथ भी मिलाते नज़र आए. एक्टर के परिवार के बाकी सदस्य भी प्रधानमंत्री से मिले. ये मौका एक्टर के परिवार के लिए काफी ख़ास था. पीएम मोदी ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज पद्म सम्मान समारोह के बाद मशहूर एक्टर ममूटी और उनके परिवार से मुलाक़ात की.”

Advertisement

 

पीएम मोदी से मिल क्या बोले दुलकर सलमान?

दुलकर सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने जीवन का एक बड़ा सम्मान बताया. उन्होंने भी इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह, अपने पिता ममूटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. 

‘ये दिन हमारे परिवार के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार अनुभव’

Advertisement

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और अपने पिता को उनके लंबे और शानदार फिल्मी सफर के लिए सम्मानित होते देखना किसी सपने के सच होने जैसा था. यह दिन हमारे परिवार के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार अनुभव होगा.’’

कई स्टार्स को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

गौरतलब है कि 23 जून को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया. इस समारोह में एक्टर आर माधवन, ममूटी और प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए.

65 लोगों को सम्मानित किया गया

Advertisement

इस साल आयोजित दूसरे पद्म पुरस्कार समारोह में कुल 65 लोगों को सम्मानित किया गया. इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण, और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल थे. इससे पहले 26 मई को आयोजित पहले समारोह में 66 लोगों को सम्मान दिया गया था.

ममूटी ने 400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

ममूटी के बारे में बात करें तो वह मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं. अपने करियर में करीब 400 से ज्यादा फिल्में की हैं. वह किरदारों में ढल जाने वाले एक उम्दा एक्टर हैं.साल 1981 में आई फिल्म 'तृष्णा'  में उन्होंने पहली बार लीड एक्टर   की भूमिका निभाई, जिसके बाद उनके सफल सफर की रफ्तार बढ़ी थी. 

दुलकर सलमान का वर्क फ़्रंट

वहीं, दुलकर सलमान के बात करें, तो वह अपने फिल्मी करियर में लगातार सक्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने निर्देशक कश्यप श्रीनिवास की आने वाली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गायापड्डा सिम्हम' का ट्रेलर लॉन्च किया था. इस फिल्म में तरुण भास्कर, मनसा चौधरी और फारिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Advertisement

दुलकर सलमान ने कब की करियर की शुरुआत

दुलकर सलमान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'सेकंड शो' से की थी. शुरुआती दौर में ही उन्होंने 'एबीसीडी', 'नीलकाशम पचाकदल चुवन्ना भूमि' और 'वायै मूडी पेसावुम' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा. हालांकि उन्हें असली पहचान और लोकप्रियता फिल्म 'बैंगलोर डेज' से मिली.

दुलकर सलमान की हिट फिल्में

इसके बाद दुलकर ने कई सफल फिल्मों में काम किया और मलयालम सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में अपनी जगह बनाई. 'विक्रमादित्यन,' 'चार्ली,' 'काली,' 'कम्मट्टी पाडम,' 'जोमोंटे सुविशेषंगल,' और 'कुरुप' जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया. वहीं तेलुगु फिल्मों 'महानटी,' 'सीता रामम,' और 'लकी भास्कर' ने उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाई और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार सफलता हासिल की. 

Advertisement

बॉलीवुड में कब किया डेब्यू 

दुलकर ने वर्ष 2018 में हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कारवां' थी, जिसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेता इरफान खान नजर आए थे।.इस फिल्म का निर्देशन आकाश खुराना ने किया था. इसके बाद उन्होंने 'द जोया फैक्टर' और 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें