जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी के ख़िलाफ़ ऐसा बयान देना कुनिका सदानंद को पड़ा भारी, लोगों ने सिखा दिया सबक

नीट पेपर लीक के बाद से विवादों में घिरे हुए धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देने पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

PM मोदी के ख़िलाफ़ ऐसा बयान देना कुनिका सदानंद को पड़ा भारी, लोगों ने सिखा दिया सबक
Image Credits: IANS/PMO/Kunickaa Sadanand/ Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस सीज़न 19 में नज़र आईं कुनिका सदानंद अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती है, इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं, लेकिन अब कुनिका ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर ख़ुद की फ़ज़ीहत करवा ली है, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. 

कुनिका ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ निकाली अपनी भड़ास

दरअसल नीट पेपर लीक के बाद से विवादों में घिरे हुए धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देने पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई दी थी

Advertisement

हाल ही में पीएम मोदी ने एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, “केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. इस नीति का उद्देश्य भारत को ज्ञान, शिक्षा और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाना है. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

‘एक ही दिल है, आखिर कितनी बार तोड़ेंगे’

नरेंद्र मोदी की पोस्ट सामने आने के बाद कुनिका सदानंद ने भड़कते हुए लिखा है, "क्या किसी और को भी यह बेहद शर्मनाक नहीं लगता? जिस देश में लगभग 1 करोड़ छात्रों के साथ अन्याय हुआ हो, वहां के प्रधानमंत्री शिक्षा व्यवस्था की बदइंतजामी पर एक ट्वीट तक नहीं करते. जब युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ छात्रों ने अपनी जान तक गंवा दी है, तब भी वे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहते. लेकिन उनके पास अपने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का समय है. वही मंत्री, जिन्हें देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. मोदी जी, एक ही दिल है, आखिर कितनी बार तोड़ेंगे?"

कुनिका पर भड़के लोग

Advertisement

अब जिस तरह से कुनिका ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है. एक यूजर ने लिखा, “कृपया दूसरों को निशाना बनाने से अपना ध्यान हटाएँ. प्रधानमंत्री को निशाना बनाना अब लोकप्रियता पाने का एक छोटा और तेज़ ज़रिया बन गया है. आप पहले भी बैकग्राउंड डांसर थे और अभी भी वही हैं. कृपया इस देश के प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की कोशिश न करें.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा,”सड़कों पर युवाओं का कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हो रहा है. NEET परीक्षा पूरी हो चुकी है. आपने उन छात्रों के बारे में कोई शिकायत नहीं की जो कर्नाटक में परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुँच पाए. आप बिना किसी आधार के बस बकवास कर रहे हैं.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,  "दीदी, 1. पेपर लीक करने वाले सभी दोषियों को CBI ने जेल भेज दिया है. 2. NEET की परीक्षा दोबारा कराई गई. 3. नतीजे जल्द ही आएंगे और छात्रों को उनके कॉलेज मिल जाएंगे. 4. आपके प्रदर्शनकारी नाच-गा रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं; उन्हें छात्रों की आत्महत्या की कोई परवाह नहीं है. 5. मोदी का मज़ाक उड़ाना एक राजनीतिक एजेंडा है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अगर आपको किसी मुद्दे के बारे में जानकारी नहीं है, तो उस पर कभी बात न करें. विपक्ष झूठे आरोप लगाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. NEET के पेपर किसने लीक किए? मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए भारत में लोगों को खरीदना आसान है. ज़ाहिर है, मोदी जी आपसे ज़्यादा जानते हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आप एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन एक फ़ैन के तौर पर मैं यह ज़रूर कहूँगा कि राजनीतिक कारणों से पक्षपाती न बनें. सरकार छात्रों की तकलीफ़ को समझती है और उनकी बेहतरी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “नहीं, हमें यह पूरी तरह शर्मनाक नहीं लगता, लेकिन जब तथाकथित इन्फ्लुएंसर राजनीतिक पार्टियों या बिजनेस हाउस से उनके एजेंडे का समर्थन करने के लिए पैसे लेते हैं, तो हमें यह बेहद शर्मनाक लगता है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जो महिला अपनी खुद की शादी नहीं संभाल पाई, वह अब प्रधानमंत्री को उपदेश दे रही है.सस्ती लोकप्रियता या शायद कांग्रेस से टिकट पाने के लिए कीचड़ उछालने वाली हरकतें. यह बेशर्म लोगों की हरकत है. शर्म की बात है.”

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी

NEET पेपर लीक होने के बाद से ही देश भर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी भी लगातार देश भर के कई शहरों में प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. 

कुनिका सदानंद का वर्क फ़्रंट 

बात करें कुनिका सदानंद की तो वो एक्ट्रेस होने के साथ टीवी होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं, उन्होंने हम साथ साथ हैं, खिलाड़ी, गुमराह और बेटा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने  अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में और टीवी शोज़ में काम किया है. हाल ही में वो सलमान के शो बिग बॉस 19 में भी नज़र आईं थी. जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें

अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही राजनीति से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती है. हालांकि फ़िलहाल पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी करना कुनिका को भारी पड़ गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें