Advertisement

Loading Ad...

International Yoga Day 2026: योग दिवस पर छाए अक्षय कुमार, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और 3000 लोगों संग मिलकर किया योगा

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. अक्षय कुमार योगाभ्यास के दौरान सफेद ट्रैकसूट पहने हुए नजर आए और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया. उनके ट्रैकसूट पर 'फिट इंडिया' का लोगो बना था.

Image Credits: Akshaykumar/Instagram
Loading Ad...

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मिलकर योग किया. इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' रखी गई है. 

 योगाभ्यास के दौरान अक्षय ने सफेद ट्रैकसूट पहना 

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. अक्षय कुमार योगाभ्यास के दौरान सफेद ट्रैकसूट पहने हुए नजर आए और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया. उनके ट्रैकसूट पर 'फिट इंडिया' का लोगो बना था. 

Loading Ad...

'फ्लॉप एक्टर' शब्द का इस्तेमाल करने की वजह अक्षय ने बताई 

Loading Ad...

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले, एक्टर ने 'वेलकम टू द जंगल' में अपने लिए 'फ्लॉप एक्टर' शब्द का इस्तेमाल करने की वजह बताई थी. वो फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए और ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात की. जब उनसे पूछा गया कि फिल्म के मेकर्स ने उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना क्यों सही समझा, तो एक्टर ने कहा कि इस बात को किसी व्यक्तिगत टिप्पणी के तौर पर नहीं, बल्कि फिल्म के संदर्भ में देखा जाना चाहिए. 

‘मुझे यकीन है कि आप समझदार हैं’

Loading Ad...

अक्षय कुमार ने मीडिया से कहा, "हमें यह नहीं बताया जाता कि आपको ऐसे डायलॉग ताने के तौर पर इस्तेमाल करने हैं. तो, जब आप कोई फिल्म देखते हैं, तो मुझे यकीन है कि आप समझदार हैं. जब भी आप कोई फिल्म देखते हैं, तो आप उसे फिल्म के किरदार के हिसाब से देखते हैं. तो, कृपया, बुरा मानने के लिए धन्यवाद. लेकिन इसे इतना सीरियसली न लें.”

रवीना टंडन पर क्या बोले अक्षय कुमार 

इवेंट के दौरान एक्टर ने रवीना टंडन के बारे में भी बात की, जिनके साथ 90 के दशक में उनका रोमांस काफी चर्चा में रहा था. उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है. रवीना कभी हीरोइन के तौर पर बॉलीवुड पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं. इस दौरान, अक्षय ने रवीना की बेटी राशा की ओर इशारा किया था.

Loading Ad...

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट 

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आएंगे. 

कब रिलीज़ होगी वेलकम टू द जंगल 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ये लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. खैर देखने वाली बात को अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म धमाल मचाती है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...