Advertisement
रणबीर की 'रामायण' का फैंस से नहीं हुआ इंतजार, AI ट्रेलर बना कर उड़ा दिए होश, राम-रावण का लुक देख नहीं हटेंगी नजरें
Ramayan Part 1: फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा और फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं. लेकिन ट्रेलर आने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक AI से बनाया गया फैन-मेड वीडियो छा गया है, जिसने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है..
Advertisement
Ramayan Part 1: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayan Part 1) को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा और फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं. लेकिन ट्रेलर आने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक AI से बनाया गया फैन-मेड वीडियो छा गया है, जिसने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है..
AI ने दिखाई टॉलीवुड स्टार्स के साथ नई 'रामायण'
फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए कुछ क्रिएटर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक अलग ही कल्पना पेश की है. यूट्यूब चैनल 'सनातनी सिद्धांत' ने 'रामायण: द बिगिनिंग' नाम से करीब 1 मिनट 15 सेकंड का एक AI ट्रेलर तैयार किया है. इस वीडियो में बॉलीवुड नहीं, बल्कि टॉलीवुड के बड़े सितारों को रामायण के किरदारों में दिखाया गया है. वीडियो इतना शानदार बनाया गया है कि पहली नजर में कई लोगों को यह किसी बड़ी फिल्म का असली ट्रेलर लग सकता है.
Advertisement
Advertisement
महेश बाबू बने भगवान राम, कीर्ति सुरेश बनीं माता सीता
इस AI ट्रेलर में सुपरस्टार महेश बाबू को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है. उनका शांत और प्रभावशाली लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश माता सीता के किरदार में नजर आती हैं. वीडियो में सीता हरण के बाद राम के दुख और सीता की विरह पीड़ा को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है. इसके अलावा जान्हवी कपूर को मंदोदरी के रूप में दिखाया गया है, जिनका उदास और गंभीर रूप भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.
Advertisement
जूनियर एनटीआर का रावण अवतार बना सबसे बड़ा आकर्षण
इस फैन-मेड ट्रेलर की सबसे ज्यादा चर्चा जूनियर एनटीआर के रावण वाले लुक की हो रही है. AI वीडियो में उन्हें बेहद शक्तिशाली, गुस्सैल और प्रभावशाली रावण के रूप में दिखाया गया है. एक दृश्य में वह भगवान शिव की आराधना करते हुए अपने हाथों में आग जलाते नजर आते हैं. यह सीन इतना दमदार बनाया गया है कि सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर कभी टॉलीवुड स्टार्स के साथ रामायण बने, तो ऐसी कास्टिंग देखने लायक होगी.
Advertisement
सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त प्यार
AI ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने वीडियो की क्वालिटी और क्रिएटिविटी की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो गए. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि इस वीडियो को बनाने वाले क्रिएटर को पैसे देकर पूरी दो घंटे की फिल्म ही बनवा देनी चाहिए. लोगों का मानना है कि AI की मदद से तैयार किया गया यह ट्रेलर कल्पना और तकनीक का बेहतरीन मेल है.
अब असली 'रामायण' का इंतजार
Advertisement
फिलहाल दर्शकों की नजरें नितेश तिवारी की असली 'रामायण: पार्ट 1' पर टिकी हुई हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है.
Goosebumps vocchi pothe yevadra responsible 😍🔥🔥
— JAGADEESH.NTR🐉 (@jajjujakpot1) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 12, 2026
Ramayana tesear anta meeru kuda chuseyandiii...@tarak9999 @urstrulyMahesh#Dragon #Varanasi pic.twitter.com/5xGYFT88tn
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
Advertisement
यह भी पढ़ें
यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है और इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। इससे पहले 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में इसका भव्य ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा और अगले दिन 24 जुलाई को इसे दुनियाभर के दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया जाएगा. ऐसे में अब फैंस की निगाहें सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि असली ट्रेलर उनकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है.