×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'नफरत को नहीं जीतने देंगे'

पहलगाम आतंकी हमले पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे दिल दहला देने वाला और असहनीय बताया। उन्होंने कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है, हमें एकजुट होकर नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना होगा। दीया ने पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जताते हुए न्याय की मांग की।

Author
24 Apr 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:42 AM )
पहलगाम आतंकी हमले पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'नफरत को नहीं जीतने देंगे'
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से से उबल रहा है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. वहीं, इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं. इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दीया मिर्जा ने उठाई शांति की आवाज

दीया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा- "घटना के बाद से हमारा दिल दर्द और दुखों से भरा हुआ है. ऐसे समय में हमें एकजुट होकर खड़े होना चाहिए. शांति के लिए आवाज उठानी चाहिए. हमें नफरत और हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए. न्याय की जीत होनी चाहिए. आइए हम सब एक साथ आएं और कहें, बहुत हो गया. नफरत को हम अपने समाज को तोड़ने नहीं देंगे. अब हम चुप नहीं रहेंगे."

श्रेया घोषाल ने जताया गहरा दुख

दीया मिर्जा से पहले सिंगर श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "मैं पहलगाम के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती. उस खामोशी के बारे में जो अराजकता के बाद आई होगी. उन परिवारों के बारे में जिनकी दुनिया फिर कभी पहले जैसी नहीं होगी. मेरे दिमाग में यही चल रहा है. यह जानकर मेरा दिल टूट गया कि ऐसे सुंदर, शांतिपूर्ण स्थान पर भी लोगों की जान चली गई, जिनका हिंसा से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी वे इसके शिकार बन गए. यह हमारे राष्ट्र की आत्मा पर चोट है."

प्रियंका चोपड़ा ने हमले को बताया निंदनीय

वहीं, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट किया और लिखा, "पहलगाम में जो हुआ, वह निंदनीय है. लोग वहां छुट्टियां मनाने, हनीमून मनाने, अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने आए थे. वे बस कश्मीर की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे थे. कई मासूम लोगों की जान उस तूफान में फंस गई, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी. अपनों के सामने ही उन्हें निशाना बनाया गया. यह ऐसी घटना नहीं है जिसे हम भूलकर आगे बढ़ सकें. यह हमें लंबे समय तक परेशान करेगी. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस हमले से प्रभावित हुए हैं."
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Advertisement
आलिया भट्ट बोलीं- इंसानियत पर हमला
आलिया भट्ट ने भी पहलगाम हमले पर अपना दुख व्यक्त किया है. आलिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, "पहलगाम से आई खबर दिल दहला देने वाली है. निर्दोष लोगों की जान चली गई. टूरिस्ट, परिवार और वहां गए लोग बस उस खूबसूरती को जी रहे थे, सुकून की तलाश में थे, जिंदगी जी रहे थे, लेकिन अब उनकी जिंदगी में सिर्फ दुख है. हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो यह हमारी इंसानियत को जैसे खत्म कर देता है. इस हमले में मारे गए लोगों की आत्मा को भगवान शांति दे."


Input : IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें