Advertisement

Loading Ad...

Dhamaal 4 Trailer: हंसी से लोट-पोट कर देगा अजय देवगन की धमाल 4 का ट्रेलर, फैंस बोले- 'वेलकम टू द जंगल' से 1000 गुना बेहतर

धमाल 4 का ट्रेलर देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां कुछ ने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है, वहीं कुछ लोगों ने इसे अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टु द जंगल के ट्रेलर से बेहतर बताया है.

Image Credits: ajaydevgn/Instagram
Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म धमाल-4 का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है. 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तरह यह फिल्म भी खजाने की खोज पर आधारित है. 
 
अजय देवगन ने शेयर किया धमाल 4 का ट्रेलर 
 
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जब खजाने की बात होती है तो ये लोग ऐसी स्थिति में अपने आप आगे आ जाते हैं. “
 
 ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि ये गैंग अपनी जिंदगी की सबसे बड़े खजाने की खोज में दोबारा साथ आया है. उम्मीद के मुताबिक, उनका यह सफर मजेदार गड़बड़ियों, नए ट्विस्ट और बड़ी मुसीबतों से भरा है. अब देखना यह है कि इन सब मुश्किलों को पार करके आखिरकार खजाना किसके हाथ लगता है.
 
इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बन रही 'धमाल 4' में फ्रैंचाइजी का सिग्नेचर अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें स्लैपस्टिक ह्यूमर, खजाने की खोज और जबरदस्त कॉमेडी वाले हालात शामिल होंगे. 
 
धमाल 4 का ट्रेलर देख क्या बोले फैंस 
 
धमाल 4 का ट्रेलर देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां कुछ ने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है, वहीं कुछ लोगों ने इसे अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टु द जंगल के ट्रेलर  से बेहतर बताया है. एक यूजर ने लिखा, “वाह!  ब्लॉकबस्टर आने वाली है सर @ajaydevgn”
 
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “1000 times better than welcome to the jungle”
 
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Rollercoaster of comedy come again”
 
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Grand scale pe banayi hai movie...!!. Achhi family comedy lag rhi hai”
 
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Another blockbuster loading from boss Ajay Devgn.”
 
किस-किस ने किया फिल्म को प्रोड्यूस 
 
गुलशन कुमार और टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स के सहयोग से टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'धमाल 4' प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. इस फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
 
 
धमाल 4 की स्टारकास्ट 
 
हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी नजर आएंगे. 
 
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
 
हालांकि पहले फिल्म ईद के अवसर पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने कुछ वजह से इसकी रिलीज में बदलाव किया है, जिसका कारण फैंस यश की 'टॉक्सिक' बता रहे थे.यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...