जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हनुमान अंश' पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने निकाली भड़ास, विवादित बयान देना पड़ा भारी, सिखाया गया सबक

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर चीज को वोट-बैंक के नजरिए से दखते हैं. उन्होंने कहा, "वे हर चीज को वोट-बैंक की राजनीति के नजरिए से देखते हैं और लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटते हैं.

'हनुमान अंश' पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने निकाली भड़ास, विवादित बयान देना पड़ा भारी, सिखाया गया सबक
Image Credits: IMDB/IANS
Advertisement

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं, तो दूसरी तरफ विवादों में भी घिरी हुई है। कई लोग इसे टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के द्वारा दिए गए बयान और फिल्म को टैक्स फ्री करने पर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। 

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने क्या कहा?

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर कहा, "यह फैसला सीएम योगी का होगा और भारतीय जनता पार्टी को तय करना होगा कि यह फिल्म टैक्स फ्री होगी या नहीं।"

Advertisement

‘यह राशिद अल्वी का पूरी तरह से पर्सनल बयान है’

फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "यह राशिद अल्वी का पूरी तरह से पर्सनल बयान है। मुझे इस बयान पर कमेंट करने की जरूरत नहीं है।"

बीजेपी नेता संगीत सोम ने क्या कहा?

बीजेपी नेता संगीत सोम ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर कहा, "मेरा मानना है कि ऐसी फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए और मैं मुख्यमंत्री जी से प्रार्थना करूंगा कि इस फिल्म को टैक्स फ्री करें।"

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने क्या कहा?

Advertisement

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर चीज को वोट-बैंक के नजरिए से दखते हैं। उन्होंने कहा, "वे हर चीज को वोट-बैंक की राजनीति के नजरिए से देखते हैं और लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटते हैं, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जब कोई फिल्म राम, हनुमान और संतों की सेवा दिखाती है, तो उन्हें उसमें राजनीति दिखती है। जनता यह सब समझती है। ऐसी फिल्में सनातन संस्कृति और आस्था को मजबूत करती हैं। सनातन आस्था मजबूत होती है और राशिद अल्वी को इसमें वोट देख रही है, लेकिन जनता को सब पता है। जहां हमारे संत की सेवा हो उसे ये राजनीति भावना से देख रहे है। इसलिए कहीं से भी ये उचित नहीं है।"

बीजेपी चीफ प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने क्या कहा?

बीजेपी चीफ प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, "देखिए, 'हनुमान अंश' बहुत अच्छी फिल्म है, जिसमें बाबा नीम करोली की पूरी जिंदगी को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। उनके चमत्कारों को भी बिना किसी नाटक के, बिल्कुल साधारण तरीके से दिखाया गया है। कहा जाता है कि वह एक तरह से भगवान हनुमान का ही एक रूप थे। इसलिए, अगर सरकारें इसे टैक्स-फ्री कर दें तो यह बहुत अच्छी पहल होगी। अगर सभी राज्य सरकारें इसे टैक्स-फ्री कर दें, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख पाएंगे और बाबा नीम करौली के जीवन के बारे में जान पाएंगे, किस तरह से उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की थी और हनुमान जी का आशीर्वाद उनको प्राप्त था। उनकी इस पहल का हम स्वागत करते हैं और सभी राज्य सरकारों को इसे टैक्स फ्री कर देना चाहिए।"

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने क्या कहा?

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने के लिए कहा, "पहले ये बताना चाहिए कि यह फिल्म ओड़िशा, छत्तीगढ़, गुजरात में टैक्स फ्री हुई है? हनुमान अंश बहुत बेहतरीन फिल्म है और लोगों का रिस्पॉन्स भी अच्छा है। लोग देखने जा रहे हैं तो इस पर राजनीति क्यों कर रहे हैं?"

Advertisement

कांग्रेस ने लगाया धर्म की राजनीति का आरोप

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने फिल्म के जरिए धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया था, फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है, तब से वह धर्म को राजनीति में ले आई है। हर चुनाव राम मंदिर के नाम पर लड़ा जाता है।''

‘धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाने का प्रयास किया जा रहा है’

यह भी पढ़ें

राशिद अल्वी ने करोड़ों के गबन के आरोपों का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि इस मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा, ''आस्था के मुद्दों पर राजनीति करने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। 'हनुमान अंश' जैसी फिल्मों के जरिए लोगों के दिमाग पर असर डालने और धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाने का प्रयास किया जा रहा है।''

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें