Advertisement
'बीवी पगलू, रॉकिंग, किलिंग इट’, 'Big B' अमिताभ बच्चन को समझ नहीं आई Gen-Z की भाषा, बोले-अजीब-अजीब शब्द बनाते हैं
बॉलीवुड के ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन को Gen-Z की भाषा समझ नहीं आई. उन्होंने हाल में ही स्वीकार किया कि अजीब-अजीब शब्द बनाते हैं.
Advertisement
जनरेशन गैप की वजह से अक्सर सोच, बोलचाल और पहनावे का अंतर होना स्वाभाविक है. यही बदलाव आज की युवा पीढ़ी, यानी कि जेन-जी जनरेशन में काफी देखने को मिलते हैं, जिनमें उनके बातचीत करने के तरीके उनसे बड़ी पीढ़ी के लोगों के लिए समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस बदलाव को देखते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी इस 'जेन-जी' भाषा को समझने और सीखने की कोशिश करते नजर आए.
बिग बी को समझ नहीं आई जेन-जी की अजीब भाषा
हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड के दौरान मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि कैसे हर पीढ़ी के साथ भाषा और उसके शब्द बदलते रहते हैं. उन्होंने 'रॉकिंग' और 'किलिंग इट' जैसे शब्दों का मजाक उड़ाते हुए उनका शाब्दिक मतलब निकाला.
Advertisement
युवा पीढ़ी की भाषा पर अपनी कन्फ्यूजन शेयर करते हुए बच्चन ने कहा, "आज कल की 'जेन जी' या 'जेन ए' पता नहीं कैसे बोलचाल की भाषा में शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. 'यू आर रॉकिंग... मिस्टर बच्चन, यू आर रॉकिंग.' हमने कहा, 'यार, पत्थर तो हमने अभी तक उठाया नहीं. हमारी तस्वीर देखकर बोलते हैं कि 'सर, यू आर किलिंग इट.' हमने कहा कि मौत की बात काहे कर रहा है यार हमसे?"
Advertisement
Gen-Z की टर्मिनोलॉजी पर क्या बोले अमिताभ बच्चन?
पहले भी, अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उनके लिए 'जेन जी' भाषा और 'टर्मिनोलॉजी' को समझना बहुत मुश्किल होता है. मेगास्टार ने हाल ही में एक नया जेन जी टर्म, 'बीवी पगलू' भी खोजा था.
Advertisement
इसका मतलब जानने के बाद, अमिताभ ने मजाक में कहा था, "यह बिल्कुल सही है. पत्नी बॉस है और हर पति को यह मानना चाहिए. ऐसे जियो और तुम बच जाओगे, नहीं तो, तुम्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा."
ये भी पढ़ें: 'शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा...' सोनम वांगचुक ने उड़ाई आमिर खान की खिल्ली, नहीं पहचानने वाले दावे की खोली पोल
जेन जी भाषा मुख्य रूप से इंटरनेट, सोशल मीडिया और पॉप कल्चर से उपजी एक तेज, संक्षिप्त और अनूठी संवाद शैली है, जिसका उपयोग 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा करते हैं. यह भाषा लंबे वाक्यों की जगह शॉर्टकट, मीम्स और खास स्लैंग पर आधारित होती है.
Advertisement
ये भी पढ़ें: फिर विवादों में समय रैना… शो में ‘बिहारी’ और ‘कश्मीरी पंडितों’ पर मजाक का आरोप, BJP नेता ने की एक्शन की मांग
यह भी पढ़ें
इसमें शब्दों से ज्यादा भावनाओं और व्यंग्य को प्रमुखता दी जाती है. अंग्रेजी और हिंग्लिश के मिले-जुले शब्दों का उपयोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे इंस्टाग्राम और टिकटॉक) के जरिए तेजी से आम हुआ है.