Advertisement
'BJP झूठी पार्टी…’, नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर निकाली भड़ास, लोगों ने सिखा दिया सबक
कॉकरोच जनता पार्टी जब मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तब नसीरुद्दीन शाह ने मोदी विरोध में अपनी हदें पार कर दी थी. बिना नाम लिए पीएम का अपमान तक कर दिया था. वहीं अब कुछ ही दिनों पहले बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में हुए बवाल के बाद एक बार फिर नसीरुद्दीन ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है.
Advertisement
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए कम बल्कि मोदी विरोध में राग अलापने के लिए ज्यादा चर्चा बटौर रहे हैं. वो कई बार बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाल चुके है. एक्टर की पहचान कट्टर मोदी विरोधी के रुप में होती है.
नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर निकाली भड़ास
कॉकरोच जनता पार्टी जब मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तब नसीरुद्दीन शाह ने मोदी विरोध में अपनी हदें पार कर दी थी. बिना नाम लिए पीएम का अपमान तक कर दिया था. वहीं अब कुछ ही दिनों पहले बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में हुए बवाल के बाद एक बार फिर नसीरुद्दीन ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है और बीजेपी को एक झूठी पार्टी बता दिया है. इतना ही नहीं पार्टी के लिए अपशब्द भी कहे गए हैं.
Advertisement
‘बीजेपी एक झूठी पार्टी है’
Advertisement
नसीरुद्दीन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भड़ास निकालते हुए एक्टर ने कहा, “बंगाल चुनावों में छल-कपट से मिली जीत के बाद, यह बीजेपी- जो एक झूठी पार्टी है. अब उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है जो उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं. इस बदले की भावना का ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य के फिल्म निर्माता बने हैं. प्रशासन से जवाबदेही मांगने के बदले में, उन्हें 'शो-कॉज़' नोटिस दिए गए हैं, उन पर नज़र रखी जा रही है, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, और अब तो उनसे हॉस्टल खाली करने के लिए भी कह दिया गया है.”
‘फिल्ममेकर्स का ब्रेनवॉश करने या उन्हें डराने की उम्मीद कर रही है’
Advertisement
नसीरुद्दीन शाह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “ ये बीजेपी अपने पक्ष में 'बेशर्म' प्रोपेगैंडा को सपोर्ट करने और बढ़ावा देने से खुश नहीं है. अब इस देश के आने वाले फिल्ममेकर्स का ब्रेनवॉश करने या उन्हें डराने की उम्मीद कर रही है. मैं आपसे वादा करता हूं कि ऐसा नहीं होने वाला है. ये वो युवा लोग हैं, जो भविष्य में हमें अपने बारे में, हमारे देश के बारे में और हम जिस हालत में हैं. उसके बारे में सच बताएंगे. मैं सभी सही सोच वाले नागरिकों से सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स की मांगों का सपोर्ट करने की अपील करता हूं.”
नसीरुद्दीन पर भड़के लोग
अब जिस तरह से नसीरुद्दीन ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “Aayega to Modi hi”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “लगता है आप टेशन में हो”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Log BJP ka virodh karte karte deshdrohiyo ka sath dene lage”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “देख राहें होना विनोद dimagi naxal बिल से बाहर आने लगे है”
Advertisement
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Budhape me aadmi sathiya jata hai .....suna tha aaj dekh bhi liya”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अपने काम से काम रखेगा तो अच्छी बात है हम हिंदुओं के खिलाफ कुछ सुनना नहीं चाहते”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Filmo main kam milna bandh ho gaya lagta hai”
Advertisement
जानें क्या है मामला
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह जिन छात्रों पर कथित अत्याचार का आरोप लगाकर बंगाल की सुवेंदु सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और बीजेपी को अपशब्द बोल रहे हैं. दरअसल ये मामला 27 सितंबर का है, जब कोलकाता के सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसके विरोध में उतरे संस्थान के छात्रों ने इस कदर बवाल काटा कि मंच पर लगे भारत मां और स्वामी विवेकानंद के पोस्टर तक फाड़ दिये और RSS गो बैक के नारे भी लगाए. जब RSS से जुड़े अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने खुद ये बयान दिया कि उसने 15 हजार रुपये में संस्थान का ऑडिटोरियम किराये पर लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म इंस्टीट्यूट के छात्रों ने विरोध किया.
Advertisement
सुवेंदु सरकार का सख्त एक्शन
फिल्म इंस्टीट्यूट के छात्रों ने RSS से जुड़े कार्यक्रम का ऐसे विरोध किया, जैसे मानो शायद वो भूल गये कि बंगाल में सत्ता बदल गई है, जिस RSS का विरोध कर रहे हैं, उसी की विचारधारा वाले सीएम सुवेंदु अधिकारी बंगाल की सत्ता संभाल रहे हैं और विरोध के नाम पर इस तरह का विरोध प्रदर्शन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते. यही वजह है कि सुवेंदु सरकार ने इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए SIT का गठन कर दिया है. जो इस मामले की जांच कर रही है.तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म संस्थान ने 13 नवंबर तक पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है और इसी के साथ ही छात्रों को 24 घंटे के अंदर हॉस्टल और कैंपस खाली करने का निर्देश दे दिया है.
यह भी पढ़ें
यही वजह है कि नसीरुद्दीन शाह बौखला गए हैं और उन्होंने बीजेपी को अपशब्द बोलते हुए झूठी पार्टी बता दिया और बंगाल में बीजेपी की जीत पर भी सवाल उठाते हुए कह दिया कि चुनावों में हेरफेर करके बंगाल की सत्ता में आई है. हालांकि ऐसा बोलना एक्टर को भारी पड़ गया है.